Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Unknown Facts : आखिर कौन हैं ये हनुमा विहारी, इनके बारे में यह बातें जानकार हैरान रह जायेगे आप

ट्रेंट ब्रिज टेस्ट में भारतीय टीम को जीत मिलने के बाद अलगे दो मैचों के लिए टीम की घोषणा कर दी गयी. इस दौरान टीम में दो नए नाम शामिल किए गए. एक हनुमा विहारी का और दूसरा पृथ्वी शॉ. जहां इन दो खिलाड़ियों ने टीम में जगह बनायी तो वहीं मुरली विजय और कुलदीप यादव को टीम से बाहर किया गया.

पृथ्वी शॉ के बारे में हम सभी काफी कुछ जानते हैं. मगर हनुमा विहारी के बारे में अधिक जानकारी नहीं है. चलिए हनुमा विहारी से जुड़ी कुछ बातों के बारे में जानते हैं.

हनुमा विहारी से जुड़ी अहम बातें 

  • 24 वर्षीय हनुमा विहारी घरेलू क्रिकेट में आंध्र प्रदेश के कप्तान हैं. आने वाले समय में उन्हें चेतेश्वर पुजारा की जगह देखा जा रहा है. टी-20 के बल्लेबाजों से हनुमा विहारी थोड़ा अलग हैं. उनका डिफेंस काफी मजबूत है. यह चीज़ उन्हें बाकी बल्लेबाजों से अलग बनाती हैं.
  • आईपीएल(इंडियन प्रीमियर लीग) के लिए हनुमा ने कभी भी ट्रायल में भाग नहीं लिया. ऐसे समय में जब खिलाड़ी पैसे के लिए टी-20 को प्राथिमिकता दे रहे हैं, उस दौर में हनुमा का ध्यान टेस्ट क्रिकेट पर अधिक है.
  • हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर गयी टीम इंडिया ए की टीम का हिस्सा हनुमा भी थे. इस दौरान उन्होंने 291 रन बनाए. जिसमें एक शतक भी शामिल है.
  •  2016-17 घरेलू सीजन में हनुमा ने 15 पारियों में 688 रन बनाए. इस दौरान उनका औसत 57.33 का रहा. वहीं फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनका औसत 59.79 का है.आठ साल के फर्स्ट क्लास करियर में वो 15 शतक और 24 अर्द्धशतक जड़ चुके हैं.
  • अंडर-19 विश्वकप 2012 में भारतीय टीम का हिस्सा रहे हनुमा रन बनाने में सफल नहीं रहे थे. इस दौरान वह 6 मैचों में सिर्फ 71 रन ही बना पाए थे. मगर इसके बाद उन्होंने अपनी बल्लेबाजी पर काफी मेहनत की. अगले वर्ष 2013 में सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें अपनी टीम में शामिल कर लिया.

The post Unknown Facts : आखिर कौन हैं ये हनुमा विहारी, इनके बारे में यह बातें जानकार हैरान रह जायेगे आप appeared first on SportzWiki Hindi.