खेल डेस्क। न्यूयार्क में इस समय साल का आखिरी ग्रैंडस्लेम यूएस ओपन खेला जा रहा है। इस टूर्नामेंट में विश्व के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी अपने खेल की चमक बिखेर सुर्खियां बटौर रहे हैं।
Ind v Eng 4th Test: टेस्ट करियर का आगाज कर सकते हैं पृथ्वी शॉ, ये होगी इंगलैंड की टीम
इसके विपरित कुछ खिलाड़ी अपने खेल से नहीं टेनिस कोर्ट पर अपनी हरकतों के कारण सुर्खियां बटौरने में सफल रहे हैं। कुछ इसी वजह से फ्रांसीसी महिला खिलाड़ी एलाइज कार्नेट अभी सुर्खियों में बनी हुई है।
फ्रांस की इस महिला खिलाड़ी ने गर्मी के कारण इस टूर्नामेंट के पहले दौर के मैच में कोर्ट पर ही अपनी शर्ट बदलकर एक विवाद को जन्म दे दिया है। इस कारण ही चेयर अंपायर ने भी इस महिला खिलाड़ी को चेतावनी दी थी। हालांकि यूएस टेनिस एसोसिएशन का मानना है कि चेयर अंपायर का इस फ्रांसीसी खिलाड़ी को चेतावनी देना गलत था।
US Open: फेडरर और जोकोविक ने बनाई दूसरे दौर में जगह, हालेप उलटफेर की शिकार
यूएस टेनिस एसोसिएशन ने बताया कि तेज गर्मी के कारण खिलाडिय़ों को दस मिनट तक कोर्ट से बाहर जाने की अनुमति दी जा रही है। इसी दौरान कार्नेट ने पसीने से गीली हुई अपनी शर्ट बदल दी थी।
एलाइज कार्नेट शर्ट बदलकर टेनिस कोर्ट पर पहुंची, लेकिन उन्होंने उसे उल्टा पहन दिया। फ्रांसीसी महिला खिलाड़ी को इसका अहसास नहीं था, लेकिन बाद में पुरुष मित्र ने उनको इसकी ओर ध्यान दिलाया।
राजस्थान के रजत चौहान ने एशियाई खेलों में जीता दूसरा पदक
इसके बाद फ्रांसीसी महिला खिलाड़ी कार्नेट ने बेसलाइन के पीछे खड़े होकर अपनी शर्ट को साीधा पहना। इसी कारण कार्नेट को मैच की चेयर अंपायर क्रिस्टियन रस्क ने चेतावनी दी। कार्नेट चेयर अंपायर द्वारा चेतावनी दिए जाने पर हैरानी व्यक्त की थी।
यूएस ओपन के पहले दौर के मैच में फ्रांस की एलाइज कार्नेट को स्वीडन की योहाना लार्सेन से 4-6, 6-3, 6-2 से हार का सामना करना पड़ा था।