टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेला जा रहा है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम ने पहली पारी में दिन का खेल खत्म होने तक 9 विकेट गंवा कर 285 रन बना लिए हैं. पहले दो सेशन में इंग्लिश बल्लेबाजों ने भारतीय टीम को बहुत परेशान करा लेकिन तीसरे सेशन में भारतीय गेंदबाजों ने अपना दमखम दिखाते हुए इंग्लिश टीम को समेट दिया.
After effects of full meals from your favourite Andhra mess
@RaviShastriOfc #ENGvIND #RaviShastri pic.twitter.com/EpkaSoIgff
— Satheesh Kumar (@SatheeshKCP) August 1, 2018
बर्मिंघम टेस्ट में कुक का विकेट जल्दी लेने के बाद टीम इंडिया को भी इसी इंतजार से दो-चार होना पड़ा, जिसका असर लंच के बाद के खेल में देखने को मिला. मैदान पर भारतीय खिलाड़ियों की विकेट लेने की जद्दोजहद तो जारी थी पर इससे उबकर टीम को कोच रवि शास्त्री को जबरदस्त नींद आने लगी. वो ड्रेसिंग रूम में बैठे-बैठे ही खर्राटा भरने लगे. यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रही है. यूजर्स शास्त्री को इस हरकत के लिए जमकर ट्रोल कर रहे हैं.
भज्जी ने ली चुटकी
रवि शास्त्री की झपकी के दौरान कमेंट्री बॉक्स में बैठे हरभजन सिंह ने भी चुटकी ली. उन्होंने कहा कि ‘शास्त्री यहां झपकी ले रहे हैं.. उठो रवि.’ हरभजन के इतना कहने पर साथी कमेंटेटर भी हंसने लगे. इस झपकी वाली वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर काफी मीम और शार्ट वीडियो शेयर की जा रही है.
ट्विटर पर हुए ट्रोल
मैच के दौरान टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री के सोने के इस वीडियो के वायरल होने के बाद ट्विटर पर भी लोगों ने खूब मजे लिए.
*What are your plans for the upcoming #CricketWorldCup2019?*
Ravi Shastri: pic.twitter.com/fsHYl53CWW
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) August 1, 2018
Coach Ravi Shastri catching the Day 1 proceedings of #ENGvIND pic.twitter.com/LyBLZnR07b
— Prasad RS (@PrasadrsTOI) August 1, 2018
Ravi Shastri was spotted having a quick nap in the dressing room during the post lunch session. I hope Arnab Goswami doesn’t get to know about this. #ENGvIND #Cricket pic.twitter.com/pZNwIWe6QH
— Madhav Sharma (@HashTagCricket) August 1, 2018
शास्त्री जब नींद से जागे तो मैच में टीम इंडिया भी वापसी कर चुकी थी. उसने के एक के बाद एक विकेट चटकाने शुरू कर दिए. नतीजा ये हुआ कि पहले दिन का खेल जब खत्म हुआ तो 285 रन पर ही इंग्लैंड के 9 विकेट गिर चुके थे.
The post VIDEO: इधर भारतीय गेंदबाज कर रहे थे मशक्त, उधर कोच रवि शास्त्री ले रहे थे नींद की झपकियाँ appeared first on SportzWiki Hindi.
