भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जा रहा है. खेल का पहला दिन बारिश के कारण बाधित रहा. शुक्रवार को यह मैच जैसे तैसे शुरू हुआ है लेकिन बारिश पीछा नहीं छोड़ रही.
इसी में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन महत्वपूर्ण विकेट गंवा दिए हैं . इंग्लिश टीम के कप्तान जो रूट ने इस मैच में टॉस जीत पहले गेंदबाजी करने का फैसल किया.

पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही. भारत ने महज 8.3 ओवर में 3 विकेट गंवा कर 15 रन बना लिए हैं. विराट कोहली (3 रन) क्रीज पर हैं.
बारिश के बाद जब पुजारा 9वें ओवर में रन आउट हुए तो टीम इंडिया की मुश्किलें और भी बढ़ गई. पुजारा खुद रन आउट नहीं हुए बल्कि कप्तान कोहली ने जानबुझ उन्हें आउट कराया.
दरअसल, पुजारा बॉल प्लेस कर एक रन चुराना चाहते थे. इसके लिए पहले विराट ने हामी तो भरी, लेकिन जब पुजारा आधे रास्ते दौड़ आ गए तो विराट पीछे मुड़ अपने क्रिच में पहुँच गए. इसके बाद बीच अधर में फंसे पुजारा आसानी से रन आउट हो गए.
#selfish virat “Kohli 1” pic.twitter.com/5mSx41XNNh
— Anurag singh (@journo_anurag) August 10, 2018
इससे पहले टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही और मैच के पहले ही ओवर में जेम्स एंडरसन की एक खूबसूरत गेंद पर मुरली विजय बोल्ड हो गए. मुरली जब आउट हुए तो उस समय टीम इंडिया और विजय का खाता भी नहीं खुला था.
7वें ओवर में जेम्स एंडरसन ने लोकेश राहुल को भी पवेलियन भेजकर भारत को दूसरा झटका भी दे दिया. लोकेश राहुल 8 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने अपनी 14 गेंदों की पारी में 2 चौके लगाए.

आपको बता दें, भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव हुए हैं. शिखर धवन और उमेश यादव की जगह चेतेश्वर पुजारा और कुलदीप यादव को शामिल किया गया है. इंग्लैंड की तरफ से ओली पोप टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करेंगे.
उन्हें डेविड मलान के स्थान पर लिया गया है. अदालती कार्रवाई के कारण टीम से बाहर होने वाले ऑलराउंडर बेन स्टोक्स की जगह क्रिस वोक्स को टीम में रखा गया है.
The post VIDEO: विराट कोहली ने कराया चेतेश्वर पुजारा को आउट तो भड़के पुजारा को देख कप्तान ने दिया कुछ ऐसा रिएक्शन appeared first on SportzWiki Hindi.