Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

VIDEO: किंग खान संग ड्वेन ब्रावो ने लगाया ठुमका, जमकर वायरल हो रहा वीडियो

ड्वेन ब्रावो

दुनिया के सबसे इंटरटेनिंग क्रिकेटरों में शुमार होने वाले विंडीज टीम के हरफमौला खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो हमेशा किसी न किसी वजह से सुर्ख़ियों में बने रहते हैं. फिलहाल यह स्टार खिलाड़ी कैरेबियाई प्रीमियर लीग खेल रहा है. इस लीग से बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले शाहरुख़ खान का गहरा नाता है. विंडीज में होने वाले इस टूर्नामेंट में कोई भारतीय नजर आये न आये किंग खान जरूर पहुँचते हैं. दरअसल, शाहरुख़ इस लीग का हिस्सा ‘त्रिनबागो नाइट राइडर्स’ के मालिक हैं.

अभी हाल ही में इस टीम का एंथम सॉन्ग सांग रिलीज हुआ है. इसे शाहरुख़ और ब्रावो दोनों ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर किया है. जिसमें दोनों की शानदार जुगलबंदी देखने को मिल रही है. आपको बता दें ‘त्रिनबागो नाइट राइडर्स’ का एंथम सॉन्ग ब्रावो ने ही गाया है. इस गाने के बोल ब्रावो के पहले गाने ‘Champion’ से काफी मिलते-जुलते हैं.

#WeIsTheChampion नाम के इस गााने को शाहरुख ने ट्वीट करते हुए अपने कप्तान डी जे ब्रावो के बारे में भी लिखा. इस वीडियो में ब्रावो,सुनील नारायण और डैरेन ब्रावो जैसे खिलाड़ी भी शाहरुख के साथ थिरकते नजर आए.

बता दें कि शाहरुख की ये टीम सीपीएल 2018 की सबसे मजबूत टीम में से एक है. इस टीम में क्रिस लीन, डवेन ब्रावो, मैकुलम और सुनील नारायण शामिल जैसे स्टार खिलाड़ी शामिल है. इसके अलावा दिनेश रामदीन, फवाद अहमद और केवेन कपूर भी इस टीम का हिस्सा है.

ब्रावो के लिए म्यूजिक से खेलना कोई नया काम नहीं है, इससे पहले उनका ‘चैंपियन’ सॉन्ग भी हिट हो चुका है. आईपीएल 2018 के सीजन के दौरान इस कैरबियाई खिलाड़ी ने ‘रन द वर्ल्ड’ गाना रिलीज किया था. ब्रावो के गानों की धुनों पर विराट कोहली, केएल राहुल और हरभजन सिंह थिरकते नजर आए थे. अपने इस गाने के पॉपुलर होने के बाद ब्रावो ने सपोर्ट के लिए शुक्रिया था.

The post VIDEO: किंग खान संग ड्वेन ब्रावो ने लगाया ठुमका, जमकर वायरल हो रहा वीडियो appeared first on SportzWiki Hindi.