मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर लॉर्ड्स टेस्ट मैच के दौरान काफी चर्चा में रहे. मैच के पहले दिन जब बारिश ने खेल धो डाला और दूसरे दिन भी बारिश से खलल पड़ी, तो अर्जुन मैदान पर स्टाफ की मदद करते नजर आए. इसके बाद लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान वो मैदान के बाहर डिजिटल रेडियो भी बेचते हुए दिखे. मैच के चौथे दिन अर्जुन बाउंड्री लाइन के बाहर ‘पावर नैप’ लेते हुए दिखें. यह फोटो वायरल होने के बाद धोनी का किस्सा याद आ गया जब वह मैदान पर ऐसे ही लेट गए थे.

आपको बता दें अर्जुन इन दिनों इंग्लिश महिला क्रिकेटर डेनिएल वायट के बेहद करीब हैं. दोनों अक्सर यहां की सड़कों पर एक साथ स्पॉट किये जा रहे हैं. दोनों को कई बार एकसाथ देखा जा चुका है. श्रीलंका में भारतीय अंडर-19 टीम के लिए पदार्पण करने वाले अर्जुन इन दिनों मेलबर्न क्रिकेट क्लब (एमसीसी) में ट्रेनिंग कर रहे हैं. दोनों लॉर्ड्स में भी एक साथ मौजूद थे.
गौरतलब है कि दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन से पहले लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड प्रबंधन ने अर्जुन को ग्राउंड स्टाफ की मदद करने के लिए तारीफ की. अपने ट्वीट में ग्राउंड स्टाफ प्रबंधन ने लिखा, ‘न सिर्फ उन्होंने हाल ही में एमसीसी के साथ ट्रेनिंग की बल्कि हमारे ग्राउंडस्टाफ के लिए मदद का हाथ भी आगे बढ़ाया.’

इसके बाद एक और घटना घटी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. दरअसल डेनिएल वायट ने खुद ही इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें अर्जुन लाड्र्स में ग्राउंड्समैन के साथ काम करा रहे हैं, जबकि डेनिएल को यह कहते सुना जा सकता है कि अर्जुन अपने ग्राउंड्समैन के काम पर वापस जाओ.
डेनिएल वायट ने अपने ट्विटर पर भी अर्जुन के साथ एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें दोनों साथ दिखाई दे रहे हैं. अर्जुन को श्रीलंका के खिलाफ यूथ टैस्ट सीरीज के लिए भारत की अंडर-19 टीम में चुना गया था.
देखें वीडियो
Danielle Wyatt cheers Arjun Tendulkar, who’s busy at Lord’s. #ENGvIND pic.twitter.com/3u0ykyrFgI
— Sai Kishore (@SaiKishore537) August 12, 2018
The post VIDEO: ग्राउंड्स मैन की मदद करने पर डेनिएल वायट ने अर्जुन तेंदुलकर का सरेआम बनाया मजाक appeared first on SportzWiki Hindi.