Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

VIDEO: रिद्धिमान साहा के बेटी अन्वी की फैन हुई आलिया भट्ट, दिया ये ख़ास गिफ्ट

आलिया भट्ट

बीते रोज यानी बुधवार को देश 72 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा था. इस खास मौके पर सभी लोग सोशल मीडिया पर देश प्रेम से जुड़ा फोटो और वीडियो शेयर कर रहे थे. इसी बीच भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान शाह ने अपनी बेटी का एक खास वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया.

इस खास वीडियो में रिद्धिमान की बेटी अन्वी आलिया भट्ट की फिल्म ‘राजी’ का ‘ऐ वतन, मेरे वतन…’ गाना गा रही थी. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. यूजर्स अन्वी की इस वीडियो की जमकर प्रशंसा कर रहे हैं. इस वीडियो को देख बॉलीवुड एक्ट्रेस अलिया भी अन्वी की फैन हो गयी हैं.

साहा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कहा कि अन्वी आलिया भट्ट की बहुत बड़ी फैन है. आलिया भट्ट ने साहा के इस ट्वीट को लाइक भी किया और रिट्वीट भी. साहा ने जिसके बाद ट्विटर के जरिए ही आलिया को शुक्रिया भी कहा.

आपको बता दें भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा इन दिनों क्रिकेट से दूर हैं. कंधे की चोट के चलते वो टीम से बाहर चल रहे हैं. साहा हाल ही में इंग्लैंड से कंधे की सर्जरी कराकर लौटे हैं.

वहीं आलिया भट्ट पर अब काम का बोझ बढ़ता ही जा रहा है. जहां वो इस वक्त दो फिल्मों की शूटिंग साथ कर रही हैं. आलिया अभी अपनी आगामी करण जौहर की फिल्म ‘कलंक’ कर रही हैं. इसी के साथ आलिया अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की शूटिंग में व्यस्त हैं.

The post VIDEO: रिद्धिमान साहा के बेटी अन्वी की फैन हुई आलिया भट्ट, दिया ये ख़ास गिफ्ट appeared first on SportzWiki Hindi.