भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच अब रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है. तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने दूसरी पारी में 5 विकेट खोकर 110 रन बना लिए हैं. पहला टेस्ट मैच जीतने के लिए विराट की टीम को अब 84 रन की जरूरत है और पांच विकेट शेष हैं.
फिलहाल क्रीज पर कप्तान विराट नाबाद 43 रन जबकि दिनेश कार्तिक 18 रन बनाकर मौजूद हैं. आज फ़ाइनल हो जाएगा कि सीरीज का पहला मैच किसके हक़ में जाता है.

मैच के तीसरे दिन भारतीय गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की. पहले इशांत शर्मा (51 रन देकर पांच विकेट) ने इंग्लैंड के मध्यक्रम को झकझोर कर उसकी टीम को दूसरी पारी में 180 रन पर आउट करने में अहम भूमिका निभाई. इशांत के अलावा रविचंद्रन अश्विन ने 59 रन देकर तीन विकेट और उमेश यादव ने 20 रन देकर दो विकेट लिए.
इंग्लैंड का स्कोर एक समय सात विकेट पर 87 रन था, लेकिन 20 वर्षीय आलराउंडर सैम कुरेन ने 65 गेंदों पर 63 रन की पारी खेली, जिससे उनकी टीम भारत के सामने चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखने में सफल रही.

आज कोहली और कार्तिक मैच ख़त्म कर ही मैदान छोड़ना चाहेंगे. क्योंकि इन दोनों के बाद बल्लेबाजी में गहराई नजर नहीं आती. मैच फिनिश करने लिए लिए टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक का खेलना अभी बाकी है. लेकिन इस मुश्किल समय में उनसे ज्यादा उम्मीद करना बेईमानी कहलायेगा .

टीम इंडिया कप्तान विराट कोहली अपने गेंदबाजों से बेहद खुश हैं. खासकर इंग्लैंड की धरती पर जैसा रविचंद्रन अश्विन कर रहे हैं. इससे पहले विदेशी दौरे पर अश्विन इस तरह का प्रदर्शन नहीं कर पा रहे थे. लेकिन इस बार कमाल दिखा रहे हैं.
मैच के दौरान कप्तान कोहली अश्विन को लागातार सलाह दे रहे थे, उन्हें मोटिवेट कर रहे थे. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.
The advice continued to pour in for R Ashwin on the third day at Edgbaston #ENGvIND https://t.co/eo82dklu9g
— Akhil Gupta
(@Guptastats92) August 4, 2018
The post VIDEO: कल इंग्लैंड के बल्लेबाजी के समय विराट कोहली भारतीय गेंदबाजो को बोल रहे थे ये बात और फिर निकल आता था एक विकेट appeared first on SportzWiki Hindi.
(@Guptastats92)