भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला इंग्लिश टीम ने भले ही जीत लिया है. लेकिन ठीक दूसरे टेस्ट से पहले टीम का अहम खिलाड़ी एक हादसे का शिकार हो गया है. टीम का वह गेंदबाज जिसके पास टेस्ट का सबसे ज्यादा अनुभव है, जो टीम के लिए हमेशा से तुरुप का इक्का साबित होता रहा है.
जी हाँ, हम बात कर रहे हैं इंग्लिश टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन की. जो गोल्फ खेलते वक्त चोटिल हो गए. इस हादसे की वीडियो खुद टीम के दिग्गज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है.
ऐसे लगी एंडरसन को चोट
गोल्फ खेलने के दौरान जेम्स एंडरसन जब शॉट खेल रहे थे तो गेंद दो पेड़ों के बीच थी. एंडरसन ने जैसे ही शॉट खेला गेंद उनके बांई ओर के पेड़ पर लगकर वापस एंडरसन के गाल पर लगी.
गेंद जरा भी एक इंच ऊपर होती तो एंडरसन की बांई आंख को नुकसान पहुंच सकता था, लेकिन वो बाल-बाल बच गए. इस चोट से एंडरसन का करियर भी तबाह हो सकता था. हालांकि उनके दोस्त स्टुअर्ट ब्रॉड ने एंडरसन की चोट का मजाक उड़ाया.
A) @jimmy9 is perfectly fine.
B)pic.twitter.com/oaf0Px3Wab
— Stuart Broad (@StuartBroad8) August 5, 2018
Get well soon @jimmy9 and play golf again with a helmet next time
— Varun Nandi (@Varunncric) August 6, 2018
Has it put him off golf?
— Daniella L Anderson (@Dandeni1976) August 5, 2018
Nope
— James Anderson (@jimmy9) August 5, 2018
भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मंगलवार से लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जाएगा इससे पहले हुए टेस्ट मैच में इंग्लैड ने भारत को 31 रनों से हरा दिया था.
गौरतलब है कि जेम्स एंडरसन मौजूदा समय में टेस्ट के नंबर वन गेंबाज हैं. अभी हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ एंडरसन ने शानदार प्रदर्शन कर नंबर वन की कुर्सी पर कब्ज़ा जमाया है. इससे पहले रबाडा नंबर पर काबिज थे.
The post VIDEO: दूसरे टेस्ट से पहले इंग्लैंड के लिए बुरी खबर, जेम्स एंडरसन हुए दर्दनाक हादसे का शिकार appeared first on SportzWiki Hindi.


