भारत और इंग्लैंड के बीच जारी टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला फिलहाल किसी भी लिहाज से भारत के लिए अच्छा जाता नहीं दिख रहा. आज मैच का तीसरा दिन है. पहला दिन बारिश से धुल गया जबकि बारिश से प्रभावित दूसरे दिन टीम इंडिया पहली पारी में 107 रन पर ढेर हो गई. अब बारी भारतीय गेंदबाजों की है. भारत ने 3 विकेट तो झटक लिए हैं लेकिन इंग्लिश टीम को बढ़त लेने से रोक पाना भारत के लिए कही से मुमकिन नहीं लग रहा.

भारत की पहली पारी 107 रनों के जवाब में इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 77 रन 3 विकेट के नुकसान पर बना लिया है. रूट (11 ) और स्टोक्स (0) क्रीज पर हैं. इंग्लैंड के जो तीन विकेट गिरे हैं उसमें एक विकेट इशांत शर्मा ने एक मोहम्मद शमी ने व एक ऑल राउंडर हार्दिक पांड्या ने झटके हैं.
इंग्लिश टीम के सलामी बल्लेबाज एलिस्टर कुक और केटोन जेनिंग्स विकेट पर जमते दिखाई पड़ रहे हैं, तभी मोहम्मद शमी ने केटोन जेनिंग्स को चलता किया, तो अगले ही ओवर में ईशांत शर्मा ने विश्वसनीय दिखाई पड़ रहे एलिस्टर कुक को चलता कर दिया. केटोन जेनिंग्स ने 11, तो एलिस्टर कुक ने 21 रन का योगदान दिया.
इशांत ने ऐसे किया कुक को चलता देखें वीडियो
WATCH -Ishant gets Cook with a peach of a delivery https://t.co/9J2imM7srE
— Shekhar Singh (@Shekhar_jour) August 11, 2018
भारतीय पारी का रोमांच

इससे पहले इंग्लैंड की स्विंग होती गेंदबाजी के सामने भारतीय बल्लेबाजी का लड़खड़ाना लॉर्ड्स टेस्ट में भी जारी रहा. मैच के दूसरे दिन सिर्फ 35.2 ओवर का खेल हुआ और इसी में भारतीय पारी 107 रनों पर सिमट गई. कप्तान विराट कोहली भले ही दावा कर रहे हों कि कोई तकनीकी समस्या नहीं है, लेकिन भारतीय बल्लेबाजों की दुर्दशा देखकर ऐसा नहीं लगा.
एंडरसन की घातक गेंदबाजी
इंग्लैंड के लिए जिम्मी एंडरसन ने 20 रन देकर पांच विकेट लिए. एक पारी में पांच या अधिक विकेट लेने का कारनामा उन्होंने 26वीं बार किया. क्रिस वोक्स ने दो, जबकि सैम कुरेन और स्टुअर्ट ब्रॉड ने एक एक विकेट लिया. एंडरसन ने मुरली विजय (0) को बोल्ड करके अपने तेवर जाहिर कर दिए थे, वहीं के एल राहुल पहले सत्र में उनका दूसरा शिकार बने जो 8 रन ही बना सके.
The post VIDEO: इशांत शर्मा ने कुक को ऐसे भेजा पवेलियन, लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की वापसी appeared first on SportzWiki Hindi.