Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दिलीप ट्रॉफी: इंडिया रेडvs इंडिया ग्रीन: रजनीश गुरबानी के झटकों से उभरी इंडिया ग्रीन, अब दोनों के बीच कांटे की टक्कर

दिलीप ट्रॉफी में आज इंडिया रेड और इंडिया ग्रीन के मैच खेले जा रहे पहले मैच के दूसरे दिन का खेल हुआ। भारतीय की सबसे प्रतिष्ठित घरेलू ट्रॉफी में से एक दिलीप ट्रॉफी के मुकाबले गुलाबी गेंद से खेले जाते हैं और यह मैच डे नाईट होते हैं।

बल्लेबाजी में छाए मिहिर हिरवानी 

आज दोपहर में इंडिया रेड की टीम ने अपने कल के स्कोर 230/6 से आगे खेलना शुरू किया। कल के नाबाद बल्लेबाज आशुतोष सिंह और रजनीश गुरवानी ने संभल कर बल्लेबाजी की। आशुतोष ने 80 और रजनीश ने 22 रन बनाये। आज टीम के लिए सबसे उपयोगी पारी मिहिर हिरवानी ने खेली। 9वें क्रम पर बल्लेबाजी करने आए हिरवानी ने 61 रनों की पारी खेली और टीम का स्कोर 337 रनों तक पहुंचा दिया।

इंडिया ग्रीन की तरफ से अंकित राजपूत ने 4 और कृष्णमूर्ति विग्नेश ने 3 विकेट चटकाए। इसके अलावा अशोक डिंडा, जलज सक्सेना और प्रशांत चोपड़ा ने 1-1 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया।

शुरूआती झटकों के बाद सम्भली इंडिया ग्रीन

इंडिया ग्रीन की पहली पारी की शुरुआत ख़राब रही और सलामी बल्लेबाज प्रियांक पंचल तीसरे ही ओवर में रजनीश गुरबानी का शिकार हो गए। उनके बल्ले से मात्र 8 रन निकले। इसके बाद प्रशांत चोपड़ा और सुदीप चटर्जी ने संभल कर बल्लेबाजी शुरू की लेकिन गुरबानी ने जल्द ही प्रशांत चोपड़ा को भी पवेलियन भेज दिया। प्रशांत ने 19 रनों की पारी खेली।

इसके बाद सुदीप का साथ देने आए बाबा इन्द्रजीत ने काफी सुरक्षात्मक बल्लेबाजी की और टीम का स्कोर 100 रनों के पार पहुंचा दिया। सुदीप ने समझदारी से बल्लेबाजी करते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने अर्धशतक पूरा करने के लिए 100 से ज्यादा गेंदों का सामना किया।

दोनों बल्लेबाजों ने इसके बाद इंडिया ग्रीन को कोई नुकसान नहीं होने दिया। दिन का खेल खत्म होने तक इंडिया ग्रीन की टीम ने 116 रन बना लिए थे और उसके 8 विकेट शेष थे। सुदीप 57 और बाबा इन्द्रजीत 32 रन बनाकर पिच पर टिके हुए हैं।

The post दिलीप ट्रॉफी: इंडिया रेडvs इंडिया ग्रीन: रजनीश गुरबानी के झटकों से उभरी इंडिया ग्रीन, अब दोनों के बीच कांटे की टक्कर appeared first on SportzWiki Hindi.