आईपीएल 11 में अपनी घातक गेंदबाजी की वजह से सुर्ख़ियों में आने वाले तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने एक बार धमाल मचाया है. इस सिर्फ इस बार आर्चर ने धमाल मचाया है बल्कि की शानदार हैट्रिक भी ली है. दरअसल आर्चर के हैट्रिक बदौलत ससेक्स ने टी20 ब्लास्ट के रोमांचक मुकाबले में मिडलसेक्स को 12 रनों से हरा दिया.

आपको बता दें, टी-20 ब्लास्ट में गुरुवार को मिडलसेक्स और ससेक्स शार्क्स के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया. जिसमें कप्तान जोफ्रा आर्चर के अविश्वसनीय गेंदबाजी के बदौलत ससेक्स शार्क्स ने मैच अपने नाम कर लिया.
दरअसल, जीत के लिए 169 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मिडलसेक्स की टीम को आखिरी ओवर में जीत के लिए 16 रनों की जरूरत थ. जिसके बाद कप्तान ने जोफ्रा आर्चर को सौंपी. डेथ ओवरों में बेहतरीन गेंदबाजी के लिए जाने जानें वाले आर्चर ने ओवर की पहली दो गेंदों में दो रन दिए.
Magical from @craig_arch!
A masterclass in death bowling, and a hat-trick for Jofra! #SharkAttack pic.twitter.com/ZSTNV5gapX
— Sussex Cricket (@SussexCCC) August 2, 2018
इसके बाद 90 रन बनाकर स्ट्राइक पर मौजूद विस्फोटक बल्लेबाज इयॉन मॉर्गन ने आर्चर की फुलटॉस गेंद पर शॉट खेला, जिसपर पर बाउंड्री पर मौजूदा क्रिस जॉर्डन ने उनका कैच लपक लिया. इसके बाद अगली गेंद यॉर्कर डालकर उन्होंने जॉन सिंपसन और फिर जेम्स फुलर को एलबीडब्लयू आउट कर अपनी हैट्रिक पूरी की.
कौन है जोफ्रा आर्चर
जोफ्रा आर्चर वेस्टइंडीज के लिए अंडर-19 टीम का हिस्सा रह चुके हैं और अपने शानदार प्रदर्शन से छाप छोड़ी है, लेकिन वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड में जारी अनिश्चितता के माहौल ने उन्हें इंग्लैंड जाने को मजबूर कर दिया.
वेस्टइंडीज क्रिकेट में जब उनकी प्रतिभा पर ध्यान नहीं दिया गया तो उनके साथी खिलाड़ी क्रिस जॉर्डन ने सलाह दी कि क्यों न वो इंग्लैंड के लिए खेले? जॉर्डन भी वेस्टइंडीज में पैदा हुए हैं, लेकिन अब इंग्लैंड के लिए क्रिकेट खेलते हैं.
जोफ्रा आर्चर ने अपने दोस्त की यह सलाह मान ली है और ससेक्स के लिए खेलना शुरू कर दिया. हालांकि इंग्लैंड की अंतर्राष्ट्रीय टीम में शामिल होने की शर्त इस युवा खिलाड़ी के लिए सबसे बड़ी परेशानी खड़ी कर रही है.
शर्त यह है कि सात साल फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलने के बाद ही उनका चयन इंग्लैंड की राष्ट्रीय टीम के लिए होगा. इस लिहाज से उन्हें अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के लिए सन् 2022 तक इंतजार करना पड़ेगा.
The post W W W के साथ हैट्रिक लेकर जोफ्रा आर्चर ने अपनी टीम को बनाया चैम्पियन, देखे वीडियो appeared first on SportzWiki Hindi.
Magical from