Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

WI vs BAN: विश्व चैंपियन वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश को पहले टी-20 मैच में मात देकर हिसाब किया चुकता

विश्व चैंपियन वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच मंगलवार से तीन मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज हुआ। सेंट किट्स में खेले गए पहले टी-20 मैच में वेस्टइंडीज ने विश्व चैंपियन की तरह प्रदर्शन करते हुए बारिश से प्रभावित मैच में बांग्लादेश को डकवर्थ-लुईस नियम के आधार पर 7 विकेट से हराकर तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली।

वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश को पहले टी-20 मैच में हराया

कैरेबियाई दौरे पर वनडे सीरीज में मेजबान टीम को 2-1 से पटखनी देने के बाद बांग्लादेश की टीम इस मैच में उतरी।इस मैच में बांग्लादेश की टीम से बड़ी उम्मीदें तो थी लेकिन टॉस हारकर पहले खेलते हुए बांग्लादेश की टीम 148 रन ही बना सकी। जिसके जवाब में वेस्टइंडीज ने आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया।

बांग्लादेश पहले बल्लेबाजी कर खड़ा कर सकी 143 रन का स्कोर

इस मैच में वेस्टइंडीज के कप्तान कार्लोस ब्रेथवेट ने टॉस जीतकर बांग्लादेश को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल ने खाता भी नहीं खोल सके और पहली गेंद पर चलते बने। इसके बाद बांग्लादेश की टीम पूरी पारी में संभल नहीं सकी। आखिर में महमुदुल्लाह के 35 रनों की मदद से गिरते-पड़ते 20 ओवर में 9 विकेट पर 143 रन बनाने में कामयाब रही।

डी-एल नियम के आधार पर वेस्टइंडीज को मिला 11 ओवर में 91 रनों का लक्ष्य

बांग्लादेश की पारी के बाद जोरदार बारिश शुरू होने की वजह से मैच में काफी खलल पड़ा। एक लंबे इंतजार के बाद बारिश थमने के साथ ही विंडीज टीम को डकवर्थ-लुईस नियम के आधार पर जीत के लिए 11 ओवर में 91 रनों की लक्ष्य दिया। विंडींज की टीम इसके जवाब में खेलने उतरी लेकिन शुरूआत खराब रही और 2 ओवर में ही 10 रन पर दो विकेट खो दिए,

 विंडीज ने 3 विकेट पर ही हासिल किया लक्ष्य

लेकिन इसके बाद आन्द्रे रसेल और मर्लोन सेमुअल्स ने 22 गेंदो में 42 रन जोड़कर विंडींज को अच्छी स्थिति में पहुंचा दिया।सेमुअल्स ने 13 गेंदे पर 26 रन बनाए तो उनके आउट होने के बाद रसेल के 21 गेंद 35 रन और रोवमेन पावेल के 9 गेंद 15 रनों की मदद से विंडींज ने 9.1 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

 

The post WI vs BAN: विश्व चैंपियन वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश को पहले टी-20 मैच में मात देकर हिसाब किया चुकता appeared first on SportzWiki Hindi.