Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कुजनेत्सोवा ने डोना को हराकर पहला WTA खिताब जीता

वाशिंगटन
 दो बार की ग्रैंडस्लैम चैम्पियन स्वेतलाना कुजनेत्सोवा ने चार मैच अंक बचाकर वाशिंगटन ओपन में क्रोएशिया की डोना वेकिच को हराकर अपने कैरियर का 18वां डब्ल्यूटीए खिताब जीता ।      

रूस की 128वीं रैंकिंग वाली कुजनेत्सोवा ने 44वीं रैंकिंग वाली वेकिच को 4 . 6, 7 . 6, 6 . 2 से हराया । यह कलाई के आपरेशन के बाद कुजनेत्सोवा का पहला खिताब है अमेरिकी ओपन 2004 और फ्रेंच ओपन 2009 की चैम्पियन कुजनेत्सोवा ने 2014 में यहां खिताब जीता था ।