Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पहली बार Xiaomi के इस फोन पर मिलेगा हजारों रुपए का कैशबैक 

टेक डेस्क। इन दिनों चीनी स्मार्टफोनों ने भारतीय बाजार में धूम मचा रखी है। इस समय चीन की स्मार्टफोन कंपनियां भारत में अपने सभी फोन को लांच करने के साथ उन पर बहुत ज्यादा डिस्काउंट दे रही है। चीनी स्मार्टफोन कंपनी Xiaomi ने जुलाई में अपना सबसे शानदार फोन एमआई ए2 को लांच करने के बाद कंपनी ने अपने इस फोन को पिछले सप्ताह ही भारत में लांच किया था। कंपनी ने अपने इस स्मार्टफोन को ब्लैक, गोल्ड, लेक ब्लू और रोज गोल्ड कलर में बाजार उतारने के सा​थ आज पहली बार इस स्मार्टफोन को बिक्री के लिए रखा जा रहा है।

आज दोपहर 12 बजे ऐमज़ॉन, मीडॉटकॉम और मी होम वल मी प्रीफर्ड पार्टनर स्टोर पर इस फोन को बिक्री के उपलब्ध करवाया गया है। कंपनी ने अपने इस फोन की प्री-ऑर्डर बुकिंग पहले ही शुरू कर का फैसला किया था। कंपनी ने अपने 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 16,999 रुपए रखी है। लेकिन कंपनी ने अपने 6 जीबी रैम वाले फोन की कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई हैं। आज इस फोन को खरीदने पर जियो की तरफ से 2,200 रुपए का कैशबैक दिया जा रहा है। कंपनी ने अपने इस स्मार्टफोन में 5.99 इंच फुल HD+ डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन दिया गया है।

इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर के साथ 3010 एमएएच बैटरी दी गई है। इस फोन में आपको 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 12+20 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इस फोन में आपको कनेक्टिविटी के लिए फोन में ब्लूटूथ, वाई-फाई 802.11 एसी, 4जी जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। इस फोन में आपको ड्यूल रियर कैमरा की सुविधा भी मिलेगी । आज आपके पास इस फोन को खरीदने का सबसे अच्छा मौका है।आपको इन फोन में क्विक चार्ज 3.0 टेक्नॉलजी वाली दमदार बैटरी मिलेगी ।



Herald