Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

1-0 से जिनोआ ने बोलोगना को दी मात

जिनोआ| इटली के क्लब जिनोआ एफसी ने सीरी ए के चौथे राउंड में बोलोगना को 1-0 से हरा दिया। एक अन्य मैच में यूडिनीज ने टोरिनो को 1-1 से ड्रॉ पर रोक दिया।
पहला हाफ गोल रहित रहने के बाद जिनोआ के फारवर्ड क्रिजटोफ पियाटेक ने 69वें मिनट में मेजबान टीम के विजयी गोल दागा।

जिनोओ की टीम सीरी-ए में अंकतालिका में छह अंकों के साथ सातवें नंबर पर है जबकि बोलोगना एक अंक लिए 18वें नंबर पर है।

दूसरे मैच में मिडफील्डर रोड्रिगो डी पॉल ने 28वें मिनट में यूडिनीज के लिए गोल किया। लेकिन टोरिनो के मिडफील्डर सॉलिहो मैटे ने दूसरे हाफ के चौथे मिनट में गोल दागकर मैच को 1-1 से बराबरी पर ला दिया।

इस ड्रॉ के बाद यूडिनीज पांच अंकों की बदौलत नौवें नंबर पर और टोरिनो आठवें नंबर पर है।

The post 1-0 से जिनोआ ने बोलोगना को दी मात appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.