Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

फ्रेंच लीग : मोनाको ने निमेस से 1-1 से रोमांचक ड्रॉ खेला

मोनाको| फ्रेंच क्लब मोनाको एफसी ने यहां शुक्रवार देर रात खेले गए लीग के छठे दौर के मुकाबले में निमेस ओलम्पिक के खिलाफ 1-1 से रोमांचक ड्रॉ खेला। मोनाको इस सीजन लीग में एक भी मैच जीतने में कामयाब नहीं हो पाई है और अपने घरेलू मैदान पर उन्होंने लगातार दूसरा ड्रॉ खेला। इस नतीजे के बाद मोनाको तालिका में छह अंकों के साथ 12वें पायादान पर पहुंच गया है। मोनाको ने मैच में गेंद पर अधिक समय तक नियंत्रण रखा लेकिन मेहमान टीम 19वें मिनट में गोल करने में कामयाब रही। एंथोनी ब्रियानकोन ने निमेस के लिए पहला गोल दागा।

इसके बाद मेजबान टीम ने अपने हमले तेज किए और 27वें मिनट में कोलंबिया के स्टार स्ट्राइकर रादमेल फालकाओ ने मोनाको के लिए बराबरी को गोल दागा।

दूसरे हाफ में दोनों टीमो के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। दोनों टीमो को गोल करने के कई मौके मिले लेकिन कोई भी गेंद को गोल में नहीं डाल पाया।

The post फ्रेंच लीग : मोनाको ने निमेस से 1-1 से रोमांचक ड्रॉ खेला appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.