Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

1 साल से टीम से बाहर चल रहे इस खिलाड़ी ने टीम में जगह न मिलने पर कोच और कप्तान को ठहराया जिम्मेदार

पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज कामरान अकमल काफी समय से पाकिस्तान की टीम से बाहर चल रहे है. उन्होंने अपना अंतिम अंतर्राष्ट्रीय मैच अप्रैल 2017 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था. एशिया कप के लिए चुनी गई टीम में भी कामरान अकमल का नाम नहीं है.

कप्तान और कोच को बताया टीम में ना चुने जाने का दोषी 

पाकिस्तान की टीम में ना चुने जाने का जिम्मेदार कामरान अकमल ने कोच मिकी आर्थर व कप्तान सरफराज अहमद को बताया है. कामरान अकमल ने अपने एक बयान में कहा, “आजकल के दिनों में सिर्फ कोच और कप्तान ही पाकिस्तान टीम डिसाइड कर रहे है. ऐसा लगता है, कि मुख्य चयनकर्ता का टीम चयन का कोई हाथ नहीं है. हालाँकि, टीम का निर्णय तीनों द्वारा सर्वसम्मति से लिया जाना चाहिए.”

क्या जला दू में अपने किट बैग ?

कामरान अकमल ने अपने बयान में आगे कहा, “क्या मुझे अब अपने किट बैग को जला देना चाहिए या अपने बल्ले से खुद को मारना चाहिए? शायद अब अगर मुझे टीम में जगह मिलेगी, तो वह एक बहुत बड़ा चमत्कार ही होगा.

बोर्ड के खिलाफ बोलने पर आ जाता है नोटिस 

कामरान अकमल ने अपने बयान में आगे कहा, “मेरी फिटनेस और मेरे प्रदर्शन को हर कोई देख रहा है. मुझे नहीं लगता कि मेरा क्रिकेट करियर खत्म हो गया है. मुझे यह भी पता है, कि अब अगर मैं अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने जा रहा हूं, तो मुझे अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करने के लिए एक नोटिस दिया जाएगा.”

ऐसा रहा है कामरान का क्रिकेट करियर 

बता दें, कि कामरान अकमल पाकिस्तान की टीम के लिए 53 टेस्ट मैच खेल चुके है. जिसमे उन्होंने 30.79 की औसत से 2648 रन बना चुके है.

वहीं उन्होंने 157 वनडे मैच में 26.09 की औसत से पाकिस्तान की टीम के लिए 3236 रन बनाये हुए है. अकमल ने पाकिस्तान के लिए 58 टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच भी खेले है. जिसमे उन्होंने 21 की औसत व 119.63 के स्ट्राइक रेट से 987 रन बनाये हुए है. बता दें, कि वह घरेलू क्रिकेट में काफी शानदार फॉर्म में चल रहे है. वह अपनी पिछली 7 घरेलू पारियों में कुल 2 शतक बना चुके है.

The post 1 साल से टीम से बाहर चल रहे इस खिलाड़ी ने टीम में जगह न मिलने पर कोच और कप्तान को ठहराया जिम्मेदार appeared first on SportzWiki Hindi.