लाइव सिटीज गुजरात/बड़ोदरा : समर कादरी (22 रन पर पांच विकेट) की घातक गेंदबाजी से बिहार ने विजय हजारे ट्रॉफी के प्लेट ग्रुप के मैच में मेघालय को 108 रन के बड़े अंतर से पराजित किया. बिहार क्रिकेट टीम की टूर्नामेंट में यह लगातार तीसरी जीत है. बिहार ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 211 रन बनाये. जवाब में मेघालय की टीम 42.5 ओवर में 103 रन ही बना सकी. इस जीत के साथ ही बिहार के 14 अंक हो गये.
बिहार की मेघालय पर हुई जीत में प्रभारी कप्तान केशव कुमार ने 33, अंशुमन गौतम ने 40 और आशुतोष अमन ने 33 रनों का योगदान दिया. इसके साथ ही बिहार की ओर से लेग स्पिनर समर कादरी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 22 रन देकर पांच विकेट चटकाए. बता दें कि बिहार की टीम ने इससे पहले नागालैंड और उत्तराखंड को हराया था. वहीं पुडुचेरी के खिलाफ मैच रद्द हो गया था.
बिहार के नियमित कप्तान प्रज्ञान ओझा इस मैच में नहीं खेले और उनकी जगह उपकप्तान केशव कुमार को कप्तानी की जिम्मेवारी मिली थी. बिहार के टॉस हारने पर टीम को पहले बैटिंग करने का न्यौता मिला. बिहार के लिए अपना पहला मैच खेलने वाले अंशुमन गौतम ने शानदार खेल दिखाया. उन्होंने 7वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा 40 रन बनाए. उन्होंने 51 गेंदों का सामना किया और चार चौके लगाए.
क्रिकेट में 14 साल के बाद बिहार का टूटा वनवास, नागालैंड को 8 विकेट से हराया
जवाब में मेघालय की टीम बिहार के गेंदबाजों के सामने 42.5 ओवर ही खेल पाई और उसके सारे विकेट गिर गये. मेघालय के प्लेयर कुल 103 रन ही बना सके. उसके दो बैट्समैन ही 20 से ज्यादा रन बना पाये. वहीं बिहार की ओर से समर कादरी ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ बॉलिंग की. वहीं उनका साथ दिया आशुतोष अमन ने. आशुतोष ने 15 रन देकर तीन विकेट लिये.
विजय हजारे ट्रॉफी : बिहार ने उत्तराखंड को 5 विकेट से हराया, फिर केशव-कादरी चमके
The post विजय हजारे ट्रॉफी : बिहार ने मेघालय को 108 रन से पराजित किया, लगातार तीसरे मैच पर कब्जा appeared first on Live Cities.