Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

10 नम्बर की जर्सी मेसी की है, इसे कोई दूसरा खिलाड़ी इस्तेमाल नहीं करेगा : कोच स्कालोनी

ब्यूनस आयर्स| अर्जेंटीना फुटबाल टीम के कोच लियोनेल स्कोलानी का कहना है कि राष्ट्रीय टीम में 10 नम्बर की जर्सी सिर्फ स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी के लिए है। स्कोलानी ने कहा कि जब तक मेसी के भविष्य का फैसला नहीं होता, यह जर्सी उन्हीं की रहेगी।
उल्लेखनीय है कि इस साल रूस में हुए फीफा विश्व कप में अर्जेटीना टीम का नेतृत्व करने वाले मेसी ने अनिश्चित समय के लिए राष्ट्रीय टीम से छुट्टी ली है। ऐसे में किसी अन्य खिलाड़ी को 10 नम्बर की जर्सी में खेलने की अनुमति नहीं है।

हाल ही में मैनचेस्टर युनाइटेड के गोलकीपर सर्गियो रामेरो का कहना है कि मेसी की अनुपस्थिति में 10 नम्बर की जर्सी का इस्तेमाल होना चाहिए।

कोलंबिया के खिलाफ अर्जेटीना के दोस्ताना मैच से पहले एक संवाददाता सम्मेलन में कोच स्कालोनी ने कहा, “विश्व कप में खेलने वाले खिलाड़ी अपने नम्बर की जर्सियों में ही खेल रहे हैं। ऐसे में 10 नम्बर की जर्सी मेसी की है, जब तक यह पता नहीं चल जाता कि वह अपने खेल को बरकरार रखते हैं या नहीं। हमें उनकी ओर से कोई नकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिली है। मैंने फैसला ले लिया है कि इस जर्सी को कोई दूसरा खिलाड़ी इस्तेमाल नहीं करेगा।”

The post 10 नम्बर की जर्सी मेसी की है, इसे कोई दूसरा खिलाड़ी इस्तेमाल नहीं करेगा : कोच स्कालोनी appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.