Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

10 साल पहले भिड़ी थी भारत और हांगकांग, रैना और धोनी ने खेली थी तूफानी पारी

स्पोर्ट्स डेस्क। एशिया कप में भारत और हांगकांग के बीच पहला मुकाबला शुरू होने वाला हैं। 10 साल बाद यह पहला मौका होगा जब दोनों टीमें आपस में कोई मैच खेलेगी। इससे पहले दोनों टीमें साल 2008 एशिया कप में आमने-सामने हुई थी। उस मैच में हांगकांग की टीम को भारतीय टीम ने बुरी तरह परास्त किया था। पाकिस्तान के कराची में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने हांगकांग को 256 रनों के बड़े अंतर से हराया था।

आखिरी बार जब दोनों टीमें आपस में भिड़ी थी तो भारतीय टीम की तरफ से रैना और धोनी ने तूफानी पारी खेली थी। इस मुकाबले में भारतीय टीम की कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी कर रहे थे। इस मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की थी। उस समय हांगकांग के कप्तान तबरक दार थे। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 4 विकेट पर 374 रनों का विशाल स्कोर बनाया था।

376 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए हांगकांग टीम 36.5 ओवर में सिर्फ 118 रन पर ऑल आउट हो गई थी। इस मैच में भारतीय टीम की तरफ से कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 96 गेंदों में 109 रनों की शतकीय पारी खेली थी। धोनी के अलावा सुरेश रैना ने भी 68 गेंदों पर 101 रन की पारी खेली थी। मैच के दौरान धोनी और रैना ने चौथे विकेट के लिए 166 रन की साझेदारी की थी। इसके अलावा गौतम गंभीर 51 और वीरेंद्र सहवाग ने 78 रनों की पारी खेली थी।

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन (उपकप्तान), केएल राहुल, अंबाती रायडू, मनीष पांडे, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक/केदार जाधव, हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद।

हांगकांग : अंशुमन रथ (कप्तान), एजाज खान, बाबर हयात, क्रिस्टोफर कार्टर, एहसान खान, एहसान नवाज, स्कॉट मैक्हनेई, नदीम अहमद, निजाकत खान, तनवीर अफजल,किंचित शाह ।



Herald