Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

10 साल से इस लड़के को डेट कर रही है साइना नेहवाल, अब करेंगी शादी !

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल के फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। जी हां, साइना नेहवाल शादी करने जा रही है, वो इस साल शादी के बंधन में बंध सकती है। आपको बता दें, साइना नेहवाल बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप के साथ शादी करने जा रही है। हैरानी की बात तो यह है कि दोनों बैडमिंटन स्टार्स पिछले 10 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे है और इस बारे में किसी को खबर तक नहीं हुई। अब जल्द ही दोनों एक दूजे के होने वाले है।

टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी एक खबर के अनुसार, बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल और पारुपल्ली अब अपने इस रिश्ते को विवाह में बदलने जा रही हैं। सूत्रों के मुताबिक, दोनों का विवाह 16 दिसंबर 2018 को होने जा रहा है। खबर यह भी है कि दोनों की शादी में परिवार और निजी मेहमान ही शामिल होंगे। शादी के बाद रिसेप्शन 21 दिसंबर को तय किया गया है। लेकिन अभी तक ये पता नहीं चला है कि शादी का रिसेप्शन कहां होगा।

सूत्रों से पता चला है कि साइना और पी. कश्यप के परिवार काफी समय से शादी की योजना बना रहे थे। अब जाकर दोनों की शादी की तारीख तय हुई है। वहीं जानकारी में बता दें, अभी तक साइना और कश्यप की तरफ से इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई।

यह भी पढ़े :-

वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए आज होगी भारतीय टीम की घोषणा, ये 2 अनुभवी खिलाड़ी हो सकते है बाहर

एशिया कप: बांग्लादेश-पाक के बीच फाइनल की जंग आज, जानें कौन किस पर भारी



Herald