स्पोर्ट्स डेस्क। विराट कोहली को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में 15 सितंबर से शुरू होने वाले एशिया कप के लिए आराम दिया गया है। विराट की गैर मौजूदगी में सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को कप्तान बनाया गया है जबकि उनके जोड़ीदार शिखर धवन को उपकप्तान नियुक्त किया गया है।
ओलंपिक गेम्स में भारत के लिए जीता रजत पदक, आज भीख मांगने को मजबूर ये खिलाड़ी
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की सीनियर चयन समिति ने यहां एक बैठक कर एशिया कप के लिए 16 सदस्यीय टीम का ऐलान किया। टीम में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद को पहली बार जगह दी गई है जबकि यो-यो टेस्ट में विफल होने के कारण इंग्लैंड सीरीज से बाहर हुए दाएं हाथ के बल्लेबाज अंबाती रायडू को एक बार फिर चयनकर्ताओं ने मौका दिया है।
बीच मैदान में मोईन अली ने किया ऐसा काम, जीत लिया करोड़ों लोगों का दिल
20 साल छोटी एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं रवि शास्त्री, अमृता सिंह से भी फरमा चुके है इश्क
भारत फिलहाल इंग्लैंड के साथ टेस्ट सीरीज में व्यस्त है। एशिया कप 2018 की शुरुआत 15 सितंबर से होने जा रही है और 28 सितंबर तक चलेगी। अगर भारतीय टीम को एशिया कप 2018 का खिताब जीतना है तो उन्हें एक बेहतर प्लेइंग 11 चुनना पड़ेगा। एशिया कप 2018 के लिए भारतीय टीम का चुनाव बीसीसीआई द्वारा हो चुका है जिस में कुल 16 खिलाड़ी शामिल है। उन्हीं 16 चयनित खिलाड़ियों में से हमने 11 खिलाड़ियों का चयन करते हुए एशिया कप 2018 के लिए संभावित प्लेइंग 11 का चुनाव किया है।
इंग्लैंड के इस दिग्गज खिलाड़ी ने लिया संन्यास, भारत के खिलाफ खेलेंगे अंतिम मैच
एशिया कप 2018 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11
शिखर धवन, रोहित शर्मा, अंबाती रायडू, केदार जाधव, लोकेश राहुल, महेंद्र सिंह धोनी, हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह।
Herald