स्पोर्ट्स डेस्क।दोस्तों क्रिकेट में विस्फोटक बल्लेबाजों की कोई कमी नहीं है। इस लिस्ट में शाहिद अफरीदी, वीरेंद्र सहवाग, क्रिस गेल, केरन पोलार्ड जैसे खिलाड़ियों का नाम शामिल है लेकिन एक खिलाड़ी ऐसा सामने आया है जिसने दुनिया के बड़े बड़े विस्फोटक बल्लेबाजों को भी हैरानी 116 गेंदों में 316 रन ठोक दिए। इतनी कम गेंदों पर इतने रन बनाकर इस खिलाड़ी ने दुनिया भर के बल्लेबाजों को हैरान कर दिया।
इंग्लैंड के क्लब क्रिकेट मैच में क्रिश्चियन सिल्कस्टोन ने एक ऐसी पारी खेली जो इतिहास के पन्नों में दर्ज़ हो गई। सिल्कस्टोन ने एक मैच में सिर्फ 116 गेंदों पर 316 रनों की धमाकेदार पारी खेल डाली। हैरानी करने वाली बात ये है कि टीम का कुल स्कोर 433 रन रहा, जिसमें 316 रन सिर्फ क्रिश्चियन सिल्कस्टोन ने ही बनाए।
सुल्तान ऑफ स्विंग ने इस खूबसूरत विदेशी बाला से की हैं दूसरी शादी, देखें तस्वीरें
आपको बता दें, सिल्कस्टोन ने अपनी पारी में 18 चौके और 34 छक्के लगाए है। हेलीफैक्स क्रिकेट लीग प्रीमियर डिविजन के एक मैच में ट्रायंगल क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज क्रिश्चियन सिल्कस्टोन ने थ्रॉन्टन क्रिकेट क्लब के खिलाफ यह ऐतिहासिक पारी खेली। क्रिश्चियन सिल्कस्टोन की इस पारी के दम पर ट्रायंगल क्रिकेट क्लब ने थ्रॉन्टन क्रिकेट क्लब को 147 रनों से हराया।
यहीं नहीं सिल्कस्टोन ने अपनी पारी में कई रिकॉर्ड बनाए। कम गेंदों में तिहरा शतक, इतनी तेजी से तिहरा शतक, लेकिन इतना काफी नहीं था। सिल्कस्टोन ने अपनी इस पारी में एक ही ओवर में छह छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी बनाय ।उन्होंने रॉस पारर के ओवर में छह छक्के लगाए। इसी दौरान उन्होंने अपने तेवर दिखा दिए।
केएल राहुल होंगे बाहर, टीम में शामिल होगा तिहरा शतक लगाने वाला तूफानी ओपनर
हार्दिक पंड्या के लिए खतरा बना ये ऑल राउंडर, 2019 विश्व कप में करेगा रिप्लेस
भारत बनाम इंग्लैंड: एलिस्टेयर कुक ने अपने आखरी टेस्ट में लगाया शतक, तोड़े कई रिकॉर्ड
Herald