Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

क्या आपने देखी है क्रिकेट में ऐसी पारी? इस बल्लेबाज ने 116 गेंदों पर बना दिए 316 रन 

खेल डेस्क। क्रिकेट को अनिश्चितताओं का खेल कहा जाता है। इसमें कब क्या हो जाएं इसका किसी को पता नहीं होता है। कहा जाता है कि क्रिकेट में असंभव कुछ भी नहीं है।

B'day Special : टेस्ट मैचों में लाला अमरनाथ ने भारत के लिए लगाया पहला शतक, महिला फैन ने दिया था ये इनाम

अब क्रिकेट में ऐसा ही असंभव सा लगने का रिकॉर्ड बना है। जिसकी शायद किसी ने भी कल्पना नहीं की होगी। इंग्लैंड के क्लब क्रिकेट में एक बल्लेबाज द्वारा ऐसा ही रिकॉर्ड बनाया गया है जिसके बारे में सुनने के बाद एक बार तो किसी को यकायक विश्वास भी नहीं होगा। ये रिकॉड इंग्लैंड के हेलीफैक्स क्रिकेट लीग प्रीमियर डिविजन के एक मैच में देखने को मिला है।

35 साल बाद भारत के इस खिलाड़ी ने बनाया ये अनोखा रिकॉर्ड

इस मुकाबले में ट्राएंगल क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज क्रिश्चियन सिल्कस्टोन सिर्फ 116 रनों में ही तिहरा शतक बनाने का चमत्कार किया है। सिल्कस्टोन ने एक मैच में सिर्फ 116 गेंदों पर 316 रन का विशाल निजी स्कोर बनाया है।

राहुल ने तोड़ा राहुल का ये भारतीय रिकॉर्ड, विश्व रिकॉर्ड से चूके

उनकी इस पारी की सहायता से ट्राएंगल क्रिकेट क्लब टीम ने थ्रॉन्टन क्रिकेट क्लब के खिलाफ 433 रन का पहाड़ खड़ा किया। इस पारी में सिल्कस्टोन ने 18 चौके और 34 छक्के लगाए हैं। सिल्कस्टोन ने इस मुकाबले में सबसे तेज तिहारा शतक लगाने के साथ ही एक ही ओवर में छह छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी बनाया है।

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान वॉन ने इस मामले में विराट को बताया दुनिया सबसे खराब कप्तान

ट्राएंगल क्रिकेट क्लब टीम के स्कोर में सिल्कस्टोन ने 73 फीसदी रनों का योगदान किया। उनके बाद टीम की ओर से दूसरा सबसे बड़ा निजी स्कोर 46 रन का रहा। टीम के अन्य बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा भी नहीं पार नहीं कर सके।सिल्कस्टोन की 116 गेंदों पर ख्ेाली गई 316 रन की पारी की मदद से ट्राएंगल क्रिकेट क्लब ने थ्रॉन्टन क्रिकेट क्लब को 147 रन से शिकस्त दी।