Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत अंतिम टेस्ट 118 रनों से हारा, इंगलैंड ने 4-1 से सीरीज को किया अपने नाम

लाइव सिटीज, खेल डेस्क : क्रिकेट टेस्ट मैच में टीम इंडिया को बुधवार को बड़ा झटका लगा है. टीम इंडिया पांचवें और अंतिम टेस्ट भी हार गयी. इस हार के साथ मेजबान टीम इंगलैंड से भारत टेस्ट सीरीज भी हार गया. मेजबान टीम इंगलैंड ने ओवल में हुए पांचवें टेस्ट में भारत को 118 रन से हराया. इसके साथ ही इंगलैंड ने पांच टेस्ट की सीरीज 4-1 से अपने नाम कर ली. भारत की इंगलैंड में पिछले सात साल में यह 11वीं हार है.

मीडिया में आ रही खबर के अनुसार भारत ने चौथे दिन की खेल समाप्ति पर अपना 3 विकेट गंवाकर 58 रन बनाया था. राहुल और अंजिक्य रहाणे क्रीज पर जमे हुए थे. दोनों चौथे विकेट के लिए 118 रनों की पार्टनरशिप ने की. जब 37 रन बनाकर रहाणे आउट हुए तो उस समय भारत का स्कोर 120 रन था. रहाणे को मोइन अली ने आउट किया.

रहाणे के आउट होते ही पांचवां विकेट तुरंत गिर गया. उस समय भारत के खाते में महज 1 रन ही जुट पाया था. यानी 121 रन पर हनुमा विहारी आउट हो गये. विहारी उस समय खाता भी नहीं खोल पाये थे. हालांकि विहारी ने अपनी पहली पारी में 56 रन बनाए थे.

बहरहाल भारत की दूसरी पारी 345 रन पर सिमट गयी. बता दें कि भारत ने पहली पारी में अच्छा स्कोर नहीं कर पाया था. टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी 292 रन बनाकर पवेलियन लौट गये थे. गौरतलब है कि इंगलैंड की टीम ने पहली पारी में 332 रन बनाये थे, जबकि दूसरी पारी में इंगलैंड ने 8 विकेट पर 423 रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी. दूसरी पारी में इंडिया की ओर केएल राहुल ने शतक ठोका और उन्होंने 149 रन बनाए. हालांकि यह शतक उनका काम नहीं आ सका और टीम इंडिया 118 रनों से मैच हार गयी. साथ ही सीरीज भी 4-1 से गंवा दी.

The post भारत अंतिम टेस्ट 118 रनों से हारा, इंगलैंड ने 4-1 से सीरीज को किया अपने नाम appeared first on Live Cities.