Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

लोफ्टस-चीक शुरुआती 11 में जगह पाने के लिए तैयार

लंदन: फ्रांस के साथ इस वर्ष फीफा विश्व कप का खिताब जीतने वाले स्टार मिडफील्डर एंगोलो कान्ते का मानना है कि इंग्लिश क्लब चेल्सी के युवा खिलाड़ी रुबेन लोफ्टस-चीक शुरुआती 11 में जगह पाने के लिए तैयार है। लोफ्टस-चीक 2014 में चेल्सी की अकादमी से निकल थे और इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) में क्लब के लिए कई मैच खेल चुके हैं।

‘गोल डॉट कॉम’ ने कान्ते के हवाले से बताया, “जब मैं चेल्सी आया तो रुबेन यहां पहले से मौजूद थे और वह निश्चित रूप से एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं। अब वह इंग्लैंड की टीम को हिस्सा हैं, उन्होंने पिछले सीजन में क्रिस्टल पैलेस के लिए शानदार प्रदर्शन किया और मैं समझता हूं कि वह खेलने के लिए तैयार हैं।”

कान्ते ने कहा, “उन्होंने कुछ अच्छे मैच खेले हैं और अब उन्हें खिलाने का निर्णय कोच को लेना है। हम सभी को चेल्सी में लीग के बेहतरीन खिलाड़ियों के साथ खेलने का मौका मिला है। हम सभी इससे सीख सकते हैं लेकिन उन्हें अपनी मेहनत जारी रखनी है और मुझे उम्मीद है कि उनका समय आएगा।”

कान्ते चेल्सी के साथ ईपीएल खिताब जीत चुके हैं।

The post लोफ्टस-चीक शुरुआती 11 में जगह पाने के लिए तैयार appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.