एशिया कप 2018 में भारतीय टीम अपना पहला मैच मंगलवार 18 अगस्त को हांगकांग की टीम के खिलाफ खेलेगी. यह मैच दुबई क्रिकेट स्टेडियम में होगा.
भारत और हांगकांग के बीच होने वाले इस मैच के चलते ही हम आपकों अपने इस खास लेख में भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन के बारे में ही बताएंगे.
आइये डालते हैं नजर हांगकांग के खिलाफ भारत की संभावित एकादश पर :
रोहित शर्मा (कप्तान)

रोहित शर्मा को इस एशिया कप में भारतीय टीम की कप्तानी मिली हैं. वह हांगकांग के खिलाफ एक बड़ा स्कोर करने की ओर देखेंगे और अपनी कप्तानी से भी प्रशंसकों का दिल जीतने की कोशिश करेंगे.
शिखर धवन

शिखर धवन अपनी इंग्लैंड की टेस्ट मैचों की खराब फॉर्म को भूल एशिया कप में वापस शानदार फॉर्म में आना चाहेंगे. वह रोहित के साथ भारत की पारी का आगाज करेंगे.
केएल राहुल

विराट कोहली की अनुपस्थिति में केएल राहुल को भारतीय टीम के लिए नंबर-3 खेलने का मौका मिल सकता हैं. वह हांगकांग के खिलाफ एक बड़ा स्कोर करके अपनी जगह पूरी तरह से भारतीय टीम में पक्की करना चाहेंगे.
अम्बाती रायडू

अम्बाती रायडू ने आईपीएल में शानदार फॉर्म दिखाया था. वह अपनी इस फॉर्म को एशिया कप में भी जारी रखना चाहेंगे. हांगकांग के खिलाफ नंबर-4 की जिम्मेदारी अम्बाती रायडू को दी जा सकती हैं.
एमएस धोनी

हांगकांग के खिलाफ नंबर-5 पर भारतीय टीम के लिए एमएस धोनी खेल सकते हैं. उनके कंधो पर भारत के मध्यक्रम के साथ-साथ भारतीय टीम की विकेटकीपिंग की भी जिम्मेदारी होगी.
केदार जाधव

हांगकांग के खिलाफ केदार जाधव को भी भारतीय टीम में मौका मिल सकता हैं. उनके कंधो पर अंतिम ओवरों में तेजी से रन बनाने की जिम्मेदारी होगी. साथ ही वह कुछ ओवर भी भारतीय टीम के लिए कर सकते हैं.
हार्दिक पांड्या

स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का भी हांगकांग के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में खेलना निश्चित हैं. वह बतौर तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में खेलेंगे.
भुवनेश्वर कुमार

हांगकांग के खिलाफ भुवनेश्वर कुमार ही भारतीय गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करेंगे. वह नई गेंद के साथ हांगकांग के शुरूआती विकेट लेना चाहेंगे.
कुलदीप यादव

कुलदीप का भी हांगकांग के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में खेलना पक्का हैं. वह अपनी घुमती हुई गेंदों से हांगकांग के बल्लेबाजों को काफी परेशान कर सकते हैं.
युज्वेंद्र चहल

हांगकांग के खिलाफ कुलदीप का साथ स्पिन विभाग में युज्वेंद्र चहल देंगे. चहल पिछले काफी समय से भारतीय टीम के लिए शानदार स्पिन गेंदबाजी कर रहे हैं.
जसप्रीत बुमराह

जसप्रीत बुमराह का भी स्थान भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में पक्का हैं. वह नई गेंद के साथ भी विकेट चटकाने की क्षमता रखते हैं. वहीं उन्हें डेथ ओवर स्पेशलिस्ट भी कहा जाता हैं.
The post एशिया कप : हांगकांग के खिलाफ इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतरेगा भारत, ये खिलाड़ी करेगा विराट की भरपाई appeared first on SportzWiki Hindi.