भारतीय टीम को एशिया कप में अपना पहला मैच 18 सितंबर को हांगकांग की टीम से खेलना है. वहीं इसके एक दिन बाद ही 19 सितंबर को भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी.
पाकिस्तान के अहम मैच को देखते हुए भारतीय टीम हांगकांग के खिलाफ अपने कुछ आराम खिलाड़ियों को आराम दे सकती हैं. आज हम आपकों अपने इस लेख में उन ग्यारह खिलाड़ियों का ही नाम बताएंगे, जो हांगकांग के खिलाफ भारतीय टीम में खेल सकते है.
हांगकांग के खिलाफ भारत की संभावित एकादश :
आइये डालते हैं एक नजर एशिया कप में भारत की संभावित एकादश पर :
रोहित शर्मा (कप्तान)

रोहित शर्मा एशिया कप में भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए भी नजर आयेंगे. साथ ही ओपनिंग की जिम्मेदारी भी रोहित शर्मा के पास ही होगी. हांगकांग के खिलाफ उनका खेलना तय है.
केएल राहुल

शिखर धवन को हांगकांग के खिलाफ आराम मिल सकता है और ओपनिंग में अपने कप्तान रोहित शर्मा का साथ केएल राहुल देते हुए नजर आ सकते है. उनसे टीम को अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी.
अम्बाती रायडू

अम्बाती रायडू आईपीएल में शानदार फॉर्म में थे. विराट कोहली की गैर मौजूदगी में वह भारतीय टीम के लिए नंबर-3 पर बल्लेबाजी कर सकते है. हांगकांग के खिलाफ रायडू का स्थान भी लगभग पक्का है.
मनीष पांडे

मनीष पांडे का फॉर्म बहुत शानदार है. उन्होंने हाल में ही इंडिया बी के लिए खेलते हुए चतुष्कोणीय सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाये थे, इसलिए उन्हें हांगकांग के खिलाफ भारतीय टीम के नंबर-4 की जिम्मेदारी मिल सकती है.
केदार जाधव

केदार जाधव को भारत के मध्यक्रम की जिम्मेदारी हांगकांग के खिलाफ मिल सकती है. साथ ही केदार जाधव से टीम को स्पिन गेंदबाजी में भी अच्छा करने की उम्मीद होगी.
दिनेश कार्तिक

एमएस धोनी को हांगकांग के खिलाफ आराम मिल सकता है और उनकी जगह दिनेश कार्तिक पर टीम के विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी हो सकती है. साथ ही टीम बल्लेबाजी में भी उनसे उम्मीद होगी.
अक्षर पटेल

हांगकांग जैसी टीम के खिलाफ हार्दिक पांड्या को भी आराम दिया जा सकता है और उनकी जगह ऑलराउंडर अक्षर पटेल को अजमाया जा सकता है.
भुवनेश्वर कुमार

भुवनेश्वर कुमार हांगकांग के खिलाफ भारतीय टीम के गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करेंगे. वह अपनी दोनों तरफ स्विंग होती गेंदबाजी से दुनिया के किसी भी बल्लेबाज को चकमा देने की काबिलियत रखते है.
शार्दुल ठाकुर

शार्दुल ठाकुर को भी परखने के लिए हांगकांग के खिलाफ मौका मिल सकता है. कुलदीप यादव पाकिस्तान के खिलाफ अहम मैच से पहले आराम कर सकते है और उनकी जगह शार्दुल खेल सकते है.
युज्वेंद्र चहल

युवा स्पिनर युज्वेंद्र चहल पिछले काफी समय से भारतीय टीम के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे है. हांगकांग के खिलाफ भारत के स्पिन की कमान उन्ही के हाथों में होगी.
खलील अहमद

खलील अहमद को पहली बार भारतीय टीम में चुना गया है और अब हांगकांग जैसी आसान टीम के खिलाफ उन्हें अपना डेब्यू मैच खेलने का मौका मिल सकता है. बुमराह पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले आराम कर सकते है.
The post हांगकांग के खिलाफ धोनी, धवन जैसे दिग्गजों को मिलेगा आराम, इन 11 खिलाड़ियों को मिलेगा पहले मैच में मौका appeared first on SportzWiki Hindi.