Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशियाड गोल्ड मेडलिस्ट स्वप्ना के 12 उंगलियों वाले पैरों के लिए जूते बनाएगी adidas

नई दिल्ली। एशियाई खेलों की गोल्ड मेडलिस्ट स्वप्ना बर्मन को एक सबसे बढ़ी खुशखबरी मिली है। अब स्वप्ना बर्मन को कस्टमाइज मिलेंगे। आपको बता दे इस ऐथलीट के 12 अंगुलियां है। अब इस मेडलिस्ट के लिए दुनिया की सबसे कंपनी एडिडास जूते बनायेगी। भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) ने एडिडास से करार किया है जो इस ऐथलीट के 12 अंगुलियों वाले पैरों के लिए विशेष रूप से डिजाइन किए हुए जूते तैयार करेगी।

एशिया कप का कल होगा आगाज, भारतीय टीम है जीत की दावेदार

साई महानिदेशक नीलम कपूर ने कहा, ;स्वप्ना का मामला जानने के बाद खेल मंत्रालय ने जकार्ता दिखाते हुए तुरंत विशेष जूतों का इंतजाम करने के निर्देश दिए। नीलम कपूर ने कहा, 'एडिडास से इस संबंध में बात की और उन्होंने हमें ये विशेष जूते मुहैया कराने पर सहमति जताई है। आपको बता दें, स्वप्ना दोनों पैरों में छह-छह उंगलियां हैं, जिससे उन्हें सामान्य जूते पहनने में काफी दिक्कत होती है। उनकी यह समस्या पिछले महीने जकार्ता में 18वें एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने के बाद पता चली।

कभी था टी-20 क्रिकेट का असली बादशाह, लेकिन फिर हो गया कुछ ऐसा ...

आपको बता दें, अपनी जीत के बाद स्वप्ना इमोशनल हो गई थी और उन्होंने विशेष जूते बनाने की अपील की थी। वहीं खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने उनकी अपील तुरंत स्वीकार की और निर्देश के बाद SAI तुरंत इसके निदान में जुट गया। वहीं उनके कोच सुभाष सरकार ने पुष्टि की कि उन्हें गुरूवार को SAI के नई दिल्ली मुख्यालय से ईमेल मिला जिसमें स्वप्ना के जूते के लिए जरूरी जानकारी मांगी गई थी। इस बारे में उन्होंने कहा, ;हां, मुझे साई से ईमेल आया, जिसमें स्वप्ना के लिए कस्टमाइज जूते के लिए जानकारी मांगी गई है। मुझे अभी स्वप्ना से मिलना है, क्योंकि वह चोटिल हैं।'

एशिया कप 2018: भारतीय टीम का ये दिग्गज खिलाड़ी हुआ चोटिल

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतने के लिए टीम इंडिया ने बनाया ये प्लान



Herald