इंटरनेट डेस्क। कलर्स टीवी चैनल पर प्रसारित होने वाला सबसे पॉपुलर TV रिएलिटी शो बिग बॉस का 12वां सीजन जल्दी ही दस्तक देने वाला है। छोटे पर्दे कलर्स पर प्रसारित होने वाला सबसे पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस का 12वां सीजन 16 सितंबर से छोटे पर्दे पर प्रसारित होने जा रहा है। बिग बॉस के 12वें सीजन से अब इस इस शो का हिस्सा बनने वाले सेलिब्रिटीज के नाम धीरे धीरे सामने भी आ रहे हैं। हाल ही में खबर सामने आई हैं कि इस शो में भारतीय क्रिकेट टीम एक सदस्य भी अपने जलवे बिखेरने को तैयार है।
रिर्पोट के मुताबिक इस रिएलिटी शो में भारत का तेज गेंदबाज जो 2013 आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग मामलें में बैन हुआ था वो तेज गेंदबाज है। उस भारतीय क्रिकेटर का नाम है शांताकुमारन श्रीसंत यानी कि एस श्रीसंत। आईपीएल के छठे सीजन में स्पॉट फिक्सिंग कांड में नाम आने के बाद एस श्रीसंत पर BCCI ने बैन लगा दिया, जिस वजह से वो अब घरेलू और इंटरनेशनल दोनों क्रिकेट से दूर हो गए। केरल एक्सप्रेस के नाम से मशहूर एस श्रीसंत का यह कोई पहला TV रिएलिटी शो नहीं है। श्रीसंत इससे पहले डांस के रिएलिटी शो में भी अपने जलवे बिखेर चुके है। एस श्रीसंत इस शो में अपनी नई बॉडी शेप में नजर आने वाले है। बिग बॉस के 12वें सीजन में इस बार कॉमेडियन भारती सिंह भी अपने पति हर्ष लिंबाचिया के साथ भाग लेने वाली है।
भारत में बिग बॉस काफी फेमस शो है और इसका एक कारण है शो का होस्ट बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता दंबग सलमान खान करते हुए नजर आते है। बॉलीवुड के दंबग खान पहले इस शो को अक्टूबर में लाने वाले थे। लेकिन सलमान भारत और दबंग 3 फिल्म की शूटिंग में बिजी होने के कारण अब इसे सितंबर में लेकर आ रहे है। सलमान खान के इस शो में इस बार जोड़ियां प्रतिभागी होंगी, जो एक घर में 100 दिनों तक कई कैमरों की निगरानी में रहेंगे।