Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप: पहले ही मैच में श्रीलंका ने टेके घुटने बांग्लादेश ने ने 137 रनों से हराया

बांग्लादेश ने एशिया कप के पहले मैच में श्रीलंका को 137 रनों हराकर शानदार तरीके से टूर्नामेंट की शुरुआत की है। ग्रुप बी के इस मुकाबले में बांग्लादेश के कप्तान मशरफे मुर्तजा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। बांग्लादेश की शुरुआत तो खराब रही लेकिन मुशफिकुर रहीम और मोहम्मद मिथुन ने टीम को मुश्किल से उभारकर सम्मानजनक स्कोर तक पहुँचाया।

लसिथ मलिंगा ने दिए शुरूआती झटके

श्रीलंका के लिए एक साल बाद वनडे क्रिकेट खेल रहे तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने पहले ही ओवर में लिटन दास (0) और शाकिब अल हसन (0) को पवेलियन भेज वनडे क्रिकेट में वापसी की। अगले ही ओवर में तमीम इकबाल भी चोट की वजह से रिटायर हर्ट हो गए। इसके बाद मुशफिकुर रहीम और मोहम्मद मिथुन ने बांग्लादेश की पारी संभाली।

दोनों ही बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 131 रन जोड़े। मिथुन (63) को भी मलिंगा ने आउट किया। इसके बाद मुशफिकुर रहीम के अलावा कोई भी बांग्लादेशी बल्लेबाज पिच पर नहीं टिक पाया।

मुशफिकुर ने जमाया शतक

एक छोर से जहाँ लगातार विकेट गिर रहे थे वहीं दूसरे छोर मुशफिकुर रहीम ने अपना छठवां वनडे शतक पूरा किया। उन्होंने 150 गेंदों में 11 चौके और 4 छक्के की मदद से 144 रनों की पारी खेली। अंतिम विकेट के लिए उन्होंने एकसाथ से बल्लेबाजी कर रहे तमीम इकबाल के साथ 32 रन जोड़े।

श्रीलंका की तरफ से लसिथ मलिंगा को 4 वहीं धनंजय डिसिल्वा को 2 विकेट मिला जबकि सुलंगा लकमल, अमिला अपोंसो और थिसरा परेरा ने 1-1 विकेट चटकाए।

श्रीलंका को लगातर लगे झटके

262 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही। दूसरे ओवर में ही सलामी बल्लेबाज कुसल मेंडिस बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। इसके बाद पहले पॉवरप्ले के अंदर ही उपुल थरंगा (27), धनंजय डिसिल्वा (0) और कुसल परेरा (11) रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

पहले पॉवरप्ले के बाद भी श्रीलंका के विकेट गिरने का सिलसिला नहीं रुका। टीम को कप्तान एजेलो मैथ्यूज से उम्मीदें थी लेकिन वह भी 16 रन बनाकर आउट हो गए। नीचे के बल्लेबाज ने जरुर कोशिश की लेकिन वह भी कुछ खास नहीं कर पाए और पूरी टीम 124 रनों पर पवेलियन लौट गई। श्रीलंका की तरफ से 8वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए दिलरुवान परेरा ने सबसे ज्यादा 29 रन बनाये।

बांग्लादेश के लिए मशरफे मुर्तजा, मुस्तफिजुर रहमान और मेहदी हसन ने 2-2 जबकि शाकिब अल हसन, रुबेल हुसैन और मोसाद्देक हुसैन को 1-1 विकेट मिला।

The post एशिया कप: पहले ही मैच में श्रीलंका ने टेके घुटने बांग्लादेश ने ने 137 रनों से हराया appeared first on SportzWiki Hindi.