किसी भी क्रिकेटर के लिए उसका पहला और आखिरी मैच काफी मायने रखता है. खासकर पहले मैच में सभी बल्लेबाज चाहते हैं, कि वह अपनी शुरुआत अच्छी करें. कुछ ऐसे ही दो बल्लेबाज हैं, जिन्होंने अपने पहले और अंतिम टेस्ट में अर्द्धशतक लगाया.
ऐसा करने वाले एक बल्लेबाज साउथ अफ्रीका के ब्रूस मिशेल हैं. दूसरे इंग्लैंड के एलिस्टर कुक हैं, जोकि अपना आखिरी मैच ओवल ग्राउंड पर खेल रहे हैं. इस मामले में रेडमंड एक अपवाद की तरह हैं. दरसल रेडमंड ने अपने करियर में एक ही टेस्ट मैच खेला. जिसमे उन्होंने 105 और 56 रनों की पारियां खेलीं थीं.
ब्रूस मिशेल
ब्रूस मिशेल ने अपना पहला मैच 1929 में इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिघम में खेला था. जिसमें उन्होंने पहली पारी में 88 रन बनाए. जबकि दूसरी पारी में 61 रन बनाए थे.
मिशेल ने अपना आखिरी मैच इंग्लैंड के खिलाफ 1949 में खेला था. इस मैच की पहली पारी में उन्होंने 99 रन बनाए थे. जबकि दूसरी पारी में 56 रन बनाए थे.
एलिस्टर कुक

एलिस्टर कुक ओवल में भारत के खिलाफ अपने करियर का आखिरी टेस्ट मैच खेल रहे हैं. इस मैच की पहली पारी में उन्होंने 71 रन बनाए. जबकि दूसरी पारी में वह शतक लगा चुके हैं.
एलिस्टर कुक ने अपना पहला टेस्ट मैच भारत के खिलाफ 2006 में खेला था. इस मैच में इंग्लैंड की पारी में कुक ने 60 रन बनाए थे. जबकि दूसरी पारी में कुक 104 रनों की शतकीय पारी खेल कर नाबाद रहे.
इस प्रकार देखें तो कुक ने अपने पहले टेस्ट में जहां शतक और अर्द्धशतक लगाया तो वहीं अपने आखिरी टेस्ट में भी वह अर्द्धशतक और शतक लगा चुके हैं.
इस प्रकार शतक के परिपेक्ष्य में ऐसा करने वाले वह दुनिया के इकलौते बल्लेबाज हैं. यानि कुक के टेस्ट करियर की अच्छी शुरुआत के बाद अब अंत भी अच्छा हो रहा है.
कुक इंग्लैंड के टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. जबकि टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में वह पांचवे बल्लेबाज बन गए हैं. वहीं बाएं हाथ के पहले बल्लेबाज हैं.
The post 140 सालो के क्रिकेट इतिहास में सिर्फ इन 2 बल्लेबाजों ने अपने करियर के पहले और आखिरी टेस्ट में लगाया अर्द्धशतक appeared first on SportzWiki Hindi.