Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो : काउंटी क्रिकेट में अक्षर पटेल ने लिया ऐसा विकेट, जैसा शायद ही 141 सालों के इतिहास में किसी ने लिया हो

जहां एक तरफ इन दिनों इंग्लैंड की धरती में भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज चल रही है. वहीं दूसरी तरफ इंग्लैंड की धरती में काउंटी क्रिकेट भी खेला जा रहा है.

भारतीय टीम के स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल भी काउंटी क्रिकेट खेल रहे है. इसी बीच उन्होंने काउंटी क्रिकेट में एक ऐसा विकेट प्राप्त किया है. जिसे देख हर कोई काफी हैरान है.

अक्षर पटेल का अजीबोगरीब कॉटन बोल्ड 

भारतीय टीम के स्टार स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल डरहम के लिए काउंटी क्रिकेट खेल रहे है. उन्होंने डरहम के लिए खेलते हुए वर्विकशायर के खिलाड़ी रयान साइडबॉटम का ऐसा अजीबोगरीब कॉटन बोल्ड किया है जिसे देख हर कोई दंग है.

दरअसल, वर्विकशायर टीम की दूसरी पारी का 66वां ओवर अक्षर पटेल लेकर आ रहे थे. उनके इस ओवर की चौथी गेंद पर स्ट्राइक में रयान साइडबॉटम थे.

रयान साइडबॉटम ने उनकी यह गेंद शार्ट लेग की तरफ खेली. यह गेंद शार्ट लेग पर खड़े फिल्डर के हैलमेट में जा लगी. शार्ट लेग पर खड़े फिल्डर के हैलमेट से यह बॉल उछली और सीधी अक्षर पटेल की तरफ चली गई. अक्षर पटेल ने आसानी से इस कैच को कर लिया और  अजीबोगरीब तरीके से रयान साइडबॉटम को कॉटन बोल्ड आउट कर दिया.

यहाँ क्लिक कर देखे वीडियो 

अक्षर पटेल के इस अजीबोगरीब कॉटन बोल्ड आउट करने का वीडियो डरहम क्रिकेट क्लब ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर भी पोस्ट किया है.

 

 

अक्षर ने लिए मैच में लिए कुल 9 विकेट 

बता दें, कि अक्षर पटेल ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने इस मैच की पहली पारी में 2 विकेट हासिल किये. वही दूसरी पारी में शानदार गेंदबाजी करते हुए 7 विकेट हासिल किये.  उन्होंने दूसरी पारी में बल्ले के साथ भी 22 रन बनाये. हालाँकि, यह मैच ड्रा हो गया है.

The post वीडियो : काउंटी क्रिकेट में अक्षर पटेल ने लिया ऐसा विकेट, जैसा शायद ही 141 सालों के इतिहास में किसी ने लिया हो appeared first on SportzWiki Hindi.