इंटरनेट डेस्क। महिलाओं के साथ प्रतिदिन सामने आ रहे बलात्कार के नए-नए मामले देश के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं। इसके कारण अब ऐसा लगने लगा कि इस समय महिलाओं और नाबालिग लड़कियां सुरक्षित नहीं है। इसमें से कुछ मामले तो ऐसे होते हैं जिनके बारे में सुनने के बाद तो लोगों की रूहं ही कांप उठती है।
कुछ मामलों के बारे में सुनने के बाद तो ऐसा लगता है कि अब किसी व्यक्ति पर विश्वास का जमाना रहा ही नहीं है। हवस के शिकार व्यक्ति मासूम सी बालिकाओं को भी अपनी हैवानियत का शिकार बनाने से नहीं चूक रहे हैं। उसके सामने उम्र, रिश्ते और दोस्ती कोई भी मायने नहीं रख रहा है।
ऐसे ही दो मामले उत्तर प्रदेश के बुलन्दशहर जिले से सामने आए हैं। इस जिले में अलग-अलग स्थानों पर दो नाबालिग बालिकाओं के साथ बलात्कार किए जाने की घटनाएं सामने आई है। देश को शर्मसार करने वाली इन घटनाओं के कारण तो एक बालिका की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने हालांकि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जा रहा है कि बलात्कार की पहली घटना बीबीनगर थाने की है। यहां पर पीडि़ता लडक़ी के चाचा ने मामला दर्ज करवाते हुए बताया कि उनकी भतीजी रविवार को शाम घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान गांव के ही टीनू नाम का युवक ने उसे खेत में लेजाकर उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। उन्होंने बताया कि आरोपी ने उसे जबरन शराब पिलाई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
वहीं दूसरी घटना डिबाई थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। मामले के अनुसार 14 वर्षीय एक लडक़ी घर में सो रही थी। इसी दौरान गांव का युवक दुष्यन्त उसको जबरन अपने साथ उठाकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस मामले में पीडि़ता के पिता ने मामला दर्ज करवाया है। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में युवती की उपचार के दौरान मौत हो गई।