Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप: शिखर धवन ने लगाया 14वां वनडे शतक

खेल डेस्क। सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (127) की शतकीय पारी की मदद से भारतीय टीम ने एशिया कप के अपने पहले मैच में हांगकांग के खिलाफ 42 ओवर में 4 विकेट पर 247रन बना लिए हैं।सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने अपने करियर की 14वीं शतकीय पारी खेल बुधवार को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले महत्वपूर्ण मैच के लिए जमकर बल्लेबाजी का अभ्यास किया है।

शिखर धवन ने पहले विकेट के लिए कार्यवाहक कप्तान रोहित शर्मा (23) के साथ 45 रन की साझेदारी निभाकर भारतीय टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। रोहित शर्मा लम्बा शॉट खेलने के फेर में पवेलियन लौट गए। इसके बाद धवन ने अंबाती रायुडू के साथ दूसरे विकेट के लिए 116 रन की साझेदारी कर भारतीय टीम के बड़े स्कोर की नींव रखी।

रायुडू 60 रन की पारी खेल एहसान नवाज का शिकार बने। उन्होंने अपनी पारी में 70 गेंदों का सामना किया। इस दौरान उन्होंने तीन चौके और दो छक्के लगाए। धवन ने दिनेश कार्तिक के साथ तीसरे विकेट के लिए 79 रन की साझेदारी की। दिनेश कार्तिक 33 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है। शिखर धवन ने अपनी शतकीय पारी में 120 गेंदों का सामना करते हुए 15 चौके और दो छक्के लगाए थे।

इससे पहले हांगकांग ने टॉस जीतकर भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया है। मैच में राजस्थान के खिलाड़ी खलील अहमद ने अपना अन्तरराष्ट्रीय करियर शुरू किया।

वह भारतीय टीम की ओर से वनडे क्रिकेट खेलने वाले 222 वें क्रिकेटर बने हैं। उन्हें रोहित शर्मा ने अपनी अन्तिम एकादश में स्थान दिया है। वहीं ऑलराउंडर केदार जाधव और अंबाती रायुडू को भी मैच खेलने का मौका दिया गया है।

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, अंबाती रायुडू, दिनेश कार्तिक, महेन्द्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), केदार जाधव, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, शार्दुल ठाकुर, युजेंद्र चहल, खलील अहमद।

हांगकांग: निजाकट खान, अंशुमन रथ (कप्तान), बाबर हयात, क्रिस्टोफर कार्टर, किन्चित शाह, एहसान खान, ऐजाज खान, स्कॉट मैककेनी (विकेटकीपर), तनवीर अफजल, एहसान नवाज, नादीम अहमद।