भारतीय टीम ने एशिया कप के सुपर फॉर का पहला मुकाबला बांग्लादेश के साथ खेला. इस मैच में भारत ने रविंद्र जडेजा और रोहित शर्मा के प्रदर्शन से आसान जीत दर्ज की. रविंद्र जडेजा की 14 महीने के बाद वनडे टीम में वापसी हुई है.
जडेजा ने अपनी 10 ओवर की गेंदबाजी के दौरान महज 29 रन देकर चार विकेट चटकाए. जिसके चलते बांग्लादेश 173 रनों पर ही सिमट गयी. भारत ने इस लक्ष्य को तीन विकेट गंवाकर हासिल कर लिया. रविंद्र जडेजा अपने इस प्रदर्शन की वजह से मैन ऑफ़ द मैच बने.
आते ही छा गए जडेजा

लंबे समय बाद वनडे टीम में वापसी कर रहे जडेजा ने आते ही अपना दमदार प्रदर्शन दिखाया. जडेजा ने 29 रन देकर 4 विकेट लिए. ये किसी भी बाएं हाथ के स्पिनर गेंदबाज द्वारा एशिया कप में किया गया अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. इससे पहले भी ये रिकॉर्ड जडेजा के नाम ही था. एशिया कप 2014 में जडेजा ने 30 रन देकर 4 विकेट लिए थे.
जब वापसी करते हुए लिया पहला विकेट
रविंद्र जडेजा 14 महीने वनडे टीम से रहे. उन्होंने अपना आखिरी मैच जुलाई 2017 में वेस्टइंडीज दौरे पर खेला था. उस दौरे पर जडेजा ने तीन वनडे मैच खेले थे. मगर एक भी मैच में वह विकेट लेने में कामयाब नही हो पाए. इसके बाद ही वह टीम से बाहर हो गए थे.
जडेजा के जाने के बाद ही कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल की टीम में एंट्री हुई और इस जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन कर जडेजा की वापसी को मौका नहीं दिया.

वहीं जडेजा ने टीम से बाहर होने से पहला अपना आखिरी विकेट चैंपियन ट्रॉफी 2017 में बांग्लादेश के खिलाफ लिया था. जडेजा ने शाकिब अल हसन को शिकार बनाया था. इसके बाद से वह विकेट नहीं ले पाए और टीम से बाहर हुए. अब जब एशिया कप में 14 महीने बाद टीम में वापसी हुई तो जडेजा ने पहला शिकार बांग्लादेश के शाकिब अल हसन को ही बनाया.
The post 14 महीने बाद वापसी करते ही ऐसा करने वाले दुनिया के पहले आलराउंडर बने रविन्द्र जडेजा appeared first on SportzWiki Hindi.