भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री ने भारत की वर्तमान टीम को भारत की पिछले 15-20 सालों में सबसे अच्छी टीम बताया था. उनका यह बयान काफी सुर्खियों में है और अब उनके इस बयान की भारतीय पूर्व क्रिकेटर ही आलोचना कर रहे है.
गांगुली से लेकर गावस्कर तक उनके इस बयान को बेहूदा बता चुके है. रवि शास्त्री के इस बयान पर अब मोहम्मद कैफ ने भी करारा जवाब दिया है.
सचिन, द्रविड़, गांगुली और लक्ष्मण जैसे खिलाड़ियों से कोई तुलना नहीं

दैनिक जागरण में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक कैफ ने रवि शास्त्री को करारा जवाब देते हुए कहा, “2002 में जब मैं गांगुली की कप्तानी में इंग्लैंड में खेला था, तो हमने वहां जीत हासिल की थी. द्रविड़ की कप्तानी में भी जब मैं 2006 में वेस्टइंडीज में खेला था तो भी हमने जीत हासिल की थी.
उन सीरीज को आप देखेंगे और इस सीरीज को देखेंगे, तो यह बहुत बड़ा फर्क है. उन सीरीज में सचिन, द्रविड़, गांगुली और लक्ष्मण जैसे खिलाड़ी थे, इसलिए इन खिलाड़ियों की तो किसी से भी कोई तुलना है ही नहीं.”
विराट को छोड़ कोई भी उनके स्तर के आसपस नहीं

कैफ ने आगे कहा, “हमारे खिलाड़ी भारत में ज्यादातर फ्लैट विकेट में खेलते है, इसलिए जब इंग्लैंड जैसी सीमिंग विकेट में खेलते है, तो परेशानी आती है, लेकिन सचिन, द्रविड़, गांगुली और लक्ष्मण जैसे खिलाड़ी तकनिकी रूप से इतने सक्षम थे, कि वह अपने को इन परिस्थितयों में ढाल लेते थे. मुझे नहीं लगता, कि विराट कोहली को छोड़कर कोई भी खिलाड़ी उनके स्तर के आसपास भी है.”
हनुमा विहारी का चयन काफी अच्छा

हनुमा विहारी को लेकर कैफ ने कहा,
“मैंने विहारी को काफी करीब से देखा है. मैं जब आंध्र प्रदेश का कप्तान था, तो वह मेरी टीम से खेला था वह तकनिकी रूप से काफी सक्षम खिलाड़ी है. जब मैं यूपी का कप्तान था. तब भी मैं उसके खिलाफ खेला हूं. उसे आउट करना मुश्किल होता है, इसलिए मैं उसके खिलाफ बाउंसर प्लान अपनाता था.
इंग्लैंड में उसने पैर आगे लाकर डिफेंस किया है. जो और बल्लेबाज नहीं कर पाये. उनका 59 का औसत है और तिहरा शतक भी वह घरेलू क्रिकेट में बना चुके है. इससे पता चलता है, कि वह लम्बे-लम्बे रन बनाने की क्षमता रखते है. मुझे लगता है, कि चयनकर्ताओं का काफी अच्छा चयन है.”
The post 15-20 सालों की सबसे अच्छी टीम वाले बयान पर मोहम्मद कैफ ने रवि शास्त्री को सुनाई खरी-खोटी appeared first on SportzWiki Hindi.