Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अश्विन ने हार्दिक को कहा बच्चा, कोच शास्त्री के 15-20 साल वाले बयान में भी दी अपनी प्रतिक्रिया

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप में 19 सितंबर को मुकाबला खेला जाना हैं. इस मैच से पहले इंडिया टुडे ने एक खास कार्यक्रम आयोजित किया था जिसका नाम सलाम क्रिकेट था. इस कार्यक्रम में क्रिकेट के कुल 11 दिग्गजों ने हिस्सा लिया था.

अश्विन ने हार्दिक को कहा बच्चा

Guru Dakshina: Like Virat, Hardik also surprised his coach

सलाम क्रिकेट के इस कार्यक्रम में भारतीय टीम के दिग्गज ऑफ़ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन भी शामिल थे. उन्होंने इस कार्यक्रम में भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को बच्चा करार दिया.

अश्विन ने अपने बयाने में हार्दिक को लेकर कहा, “हार्दिक पांड्या एक बहुत ही अजीब चरित्र का आदमी हैं. जिस तरह से वह सोशल मीडिया में अपने को प्रदर्शित करता हैं उससे उसके व्यक्तित्व का पता चल जाता हैं. अगर आप उसे एक-एक कर बातचीत करेंगे, तो आपकों पता चलेगा, कि अभी भी उसका दिमाग एक बच्चे की तरह हैं.”

रवि शास्त्री के बयान पर भी दी अपनी प्रतिक्रिया 

दरअसल, टीम के कोच रवि शास्त्री ने भारत की वर्तमान टीम को भारत की पिछले 15-20 सालों में सबसे अच्छी टीम बताया है. उन्होंने इंग्लैंड दौरे की अपनी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था, कि “इस टीम ने तीन सालों में घर से बाहर 9 टेस्ट मैच जीते हैं और तीन टेस्ट सीरीज जीती है. मुझे नहीं लगता, कि पिछले 15-20 सालों में किसी भी भारतीय टीम ने इतने कम समय में ऐसा प्रदर्शन किया है. मुझे लगता हैं, कि यह भारत की पिछले 15-20 सालों की सबसे अच्छी टीम हैं.

रवि शास्त्री के 15-20 साल की सबसे अच्छी टीम वाले बयान में अश्विन ने कहा, “प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या बोला जाना हैं, इसके लिए ड्रेसिंग रूम में चर्चा होती हैं. हाँ, कभी-कभी कुछ अलग बातें भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में हो जाती हैं. हमारे कोच के बयान को दर्शकों ने एक अलग तरीके से लिया हैं. वह हमारी मौजूदा टीम को आत्मविश्वास देना चाह रहे थे, लेकिन दर्शकों ने इसका मतलब अतीत की भारतीय टीमों से लिया.”

 

The post अश्विन ने हार्दिक को कहा बच्चा, कोच शास्त्री के 15-20 साल वाले बयान में भी दी अपनी प्रतिक्रिया appeared first on SportzWiki Hindi.