भारतीय टीम इनदिनों इंग्लैंड दौरे पर है. जहां पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है. इस सीरीज का पांचवा टेस्ट मैच शुक्रवार से शुरू हो गया है. इस टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री ने एक बयान दिया था. जो अब काफी सुर्खियों में चल रहा है.
पिछले 15-20 सबसे बेहतर भारतीय टीम

दरअसल, टीम के कोच रवि शास्त्री ने भारत की वर्तमान टीम को भारत की पिछले 15-20 सालों में सबसे अच्छी टीम बताया है. उन्होंने कहा था, कि “इस टीम ने तीन सालों में घर से बाहर 9 टेस्ट मैच जीते हैं और तीन टेस्ट सीरीज जीती है. मुझे नहीं लगता, कि पिछले 15-20 सालों में किसी भी भारतीय टीम ने इतने कम समय में ऐसा प्रदर्शन किया है. हमने अच्छा खेल दिखाया है बस हमें मानसिक तौर पर मजबूत होने की जरूरत है. मुझे लगता है, कि हमारे लिए इस सीरीज में भारत के कुछ महान खिलाड़ियों में से एक खेल रहे है.
हम मैच सिर्फ करीबी अंतर से ही हारे है. अगर हम बल्ले के साथ उन मैचों में फिनिशिंग लाइन को टच कर लेते. तो शायद सीरीज का नतीजा कुछ अलग हो सकता था.”
शास्त्री भूले धोनी, गांगुली और द्रविड़ की कप्तानी का प्रदर्शन

बता दें, कि धोनी, गांगुली और द्रविड़ की कप्तानी में भी भारतीय टीम ने विदेशों में अच्छा प्रदर्शन किया था. शायद यह बात रवि शास्त्री भूल गये थे. गांगुली की कप्तानी में भारतीय टीम ने जहां 2002 में इंग्लैंड में 1-1 से सीरीज ड्रा कराई थी, तो वही ऑस्ट्रेलिया 2003-04 में भी भारत ने सीरीज को 1-1 से ड्रा कराया था.
द्रविड़ की कप्तानी में तो भारत ने वेस्टइंडीज की धरती पर साल 2006 में 1-0 से टेस्ट सीरीज जीती थी. वही इंग्लैंड को भी उसी की धरती पर 1-0 के अंतर से हराया था. द्रविड़ की कप्तानी में भारत ने साउथ अफ्रीका में भी एक टेस्ट मैच जीता था. धोनी की कप्तानी में भारत ने न्यूजीलैंड की धरती पर 1-0 से टेस्ट सीरीज जीती थी.
अब गांगुली ने दिया करारा जवाब

गांगुली ने इंडिया टीवी से बातचीत करते हुए कहा, “इस तरह बात करना एक अच्छी बात नहीं है. यह सिर्फ अनमैच्योरीटी दर्शाता है. मुझे लगता है, कि हम सभी को उनके शब्दों पर ज्यादा ध्यान नहीं देना चाहिए.
वह कब क्या कह देता है वह बात कोई भी नहीं जानता है. मैं नहीं चाहता कि हम उनके इस बयान पर ज्यादा ध्यान केंद्रित करें. मैं सिर्फ चाहता हूं, कि भारत इस आखिरी टेस्ट में अच्छा क्रिकेट खेले.”
गांगुली ने आगे अपने बयान में कहा,
“अलग-अलग दौर के खिलाड़ियों और टीमों की तुलना करना सही भी नहीं है और संभव भी नहीं है. हम सभी भारतीय टीम के लिए खेले हैं, चाहे वह धोनी या द्रविड़ या अन्य हों, हम सभी ने एक ही भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया है और हमारा खेलते हुए लक्ष्य सिर्फ भारत को जीत दिलाना होता था.
हम विराट कोहली और बाकी के लड़कों का समर्थन करते हैं और चाहते है, कि अच्छा करे, लेकिन अलग-अलग दौर के टीमों की तुलना करना सही बात नहीं है. मैं 7 सितंबर से ओवल में शुरू होने वाले सीरीज के पांचवें और अंतिम टेस्ट के लिए भारतीय पक्ष की शुभकामनाएं देना चाहता हूं.”
The post रवि शास्त्री ने मौजूदा टीम को बताया 15-20 सालों की सबसे अच्छी भारतीय टीम, तो अब गांगुली ने दिया करारा जवाब appeared first on SportzWiki Hindi.