Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विजय हजारे ट्रॉफी- गौतम गंभीर ने खेली 151 रनों का तूफानी पारी, ट्वीटर पर इस तरह से मिल रही ही तारीफ

भारत में इन दिनों घरेलु क्रिकेट गलियारों में वनडे टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी की धूम है जहां पर भारत के युवा प्रतिशाली खिलाड़ियों के साथ ही कुछ भारतीय टीम से बाहर अनुभवी खिलाड़ी भी अपना जलवा दिखा रहे हैं। भारतीय टीम से लंबे समय से बाहर खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा नजरें दिल्ली के सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर पर टिकी हुई हैं।

gautam gambhir

टीम से लंबे समय से बाहर गौतम गंभीर ने खेली 151 रनों की पारी

गौतम गंभीर इस विजय हजारे ट्रॉफी के सीजन में मिले मौके को भुनाने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहे हैं और एक और जबरदस्त पारी खेली। गौतम गंभीर ने शुक्रवार को केरल के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाजी की। गौतम गंभीर ने 104 गेंदों का सामना कर 4 छक्के और 18 चौको की मदद से 151 रन बनाए और रिटायर्ड हर्ट हुए।

केरल के खिलाफ फिरोजशाह कोटला मैदान में गरजे गंभीर

दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में शुक्रवार को ग्रुप बी में दिल्ली और केरल के बीच मैच खेला गया। इस मैच में केरल के कप्तान सचिन बेबी ने टॉस जीतकर दिल्ली को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। दिल्ली के कप्तान गौतम गंभीर ने केरल के कप्तान के फैसले को पूरी तरह से गलत साबित किया और जबरदस्त लय में नजर आए।

गौतम गंभीर की पारी की मदद से दिल्ली ने बनाए 50 ओवर में 392 रन

गौतम गंभीर ने अपनी पूरी पारी के दौरान केरल के गेंदबाजों पर चढ़कर खेले और आउट होने का कोई मौका ही नहीं दिया। आखिर में केरल के गेंदबाज गंभीर को आउट नहीं कर सके और उन्होंने रिटार्ड हर्ट होने से पहले 151 रनों की अपने लिस्ट ए करियर की सबसे बड़ी भारी खेली। गंभीर की इस पारी की मदद से दिल्ली ने 50 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 392 रनों का लक्ष्य खड़ा किया।

गौतम गंभीर की पारी पर फैंस का रिएक्शन

भारतीय टीम से बाहर गौतम गंभीर की इस पारी के बाद ट्वीटर पर उनकी जोरदार तारीफ हो रही है। ट्वीटर यूजर्स गौतम की इस गंभीर पारी को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

देखिए ये ट्वीट्स

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post विजय हजारे ट्रॉफी- गौतम गंभीर ने खेली 151 रनों का तूफानी पारी, ट्वीटर पर इस तरह से मिल रही ही तारीफ appeared first on SportzWiki Hindi.