Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

154 मैचों में पहली बार रोनाल्डो को रेड कार्ड दिखाया गया

मेड्रिड| जुवेंटस के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो यूईएफए चैंपियन्स लीग में एक मैच का प्रतिबंध लगाया गया है। पुर्तगाल के खिलाड़ी पर यह प्रतिबंध यूईएफए के ग्रुप चरण के पहले मैच में रेड कार्ड दिखाने के बाद लगाया गया है। यूईएफए की अनुशासन समिति ने गुरुवार को इसकी घोषणा की।
रोनाल्डो को वालेंसिया के खिलाफ खेले गए मैच के 29वें मिनट में विपक्षी टीम के खिलाड़ी जीसन मुरिलो के बाल को खींचने का दोषी पाया गया। इसके बाद उन्हें रेड कार्ड दिखाया गया।

चैम्पियंस लीग के 154 मैचों में रोनाल्डो को पहली बार रेड कार्ड दिखाया गया है।

अनुशासन समिति ने कहा, “समिति ने यूईएफए में जुवेंटस फुटबाल क्लब के खिलाड़ी रोनाल्डो पर एक मैच का प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है।”

अनुशासन समिति ने कहा कि रोनाल्डो पर प्रतिबंध लगाने का फैसला यूईएफए अनुशासन समिति के नियम 15 के उल्लंघन के तहत लगाया गया है।

The post 154 मैचों में पहली बार रोनाल्डो को रेड कार्ड दिखाया गया appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.