भारतीय क्रिकेट में अब घरेलु क्रिकेट के इस सीजन की शुरुआत वनडे टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी के साथ होने जा रही है। भारत की प्रतिष्ठित घरेलु टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी का आगाज 19 सितंबर से होने जा रहा है और इसी को लेकर सभी टीमें अपनी अंतिम 15 सदस्यीय टीम चुनने में लगी हुई हैं।

बडौदा की टीम का ऐलान, दीपक हूडा को सौंपी कप्तानी
इसी तरह से रविवार को बडौदा क्रिकेट एसोसिएशन ने अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। बडौदा की टीम में अनुभवी और युवा खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त संयोजन को जगह दी गई है। टीम की कप्तानी युवा प्रतिभाशाली बल्लेबाज दीपक हूडा को सौंपी गई है। जो पिछले कई सालों से लगातार शानदार प्रदर्शन कर अपने आपको साबित कर रहे हैं।

बल्लेबाजी में अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का अच्छा तालमेल
बडौदा क्रिकेट एसोसिएशन के चयन समिति के सदस्यों ने दीपक हूडा को तो कप्तानी सौंपी है साथ ही टीम में युसुफ पठान जैसे अनुभवी खिलाड़ी को भी जगह दी है। तो वहीं टीम में पिछले सीजन से धमाल मचाने वाले सलामी बल्लेबाज केदार देवधर भी शामिल है, जिन पर इस बार भी बड़ी जिम्मेदारी है। बल्लेबाजी में इनके अलावा टीम में आदित्य वाघमोडे, क्रुणाल पंड्या और विकेटकीपर पिनल शाह जैसे खिलाड़ी हैं।

गेंदबाजी में भी बडौदा की टीम के पास हैं कई स्टार खिलाड़ी
तो बडौदा की टीम की गेंदबाजी की कमान युवा तेज गेंदबाज अतित सेठ के कंधों पर रहेगी तो इनका साथ देने के लिए टीम में स्वपनिल सिंह, भार्गव भट्ट, निनाद पठान जैसे खिलाड़ी हैं तो क्रुणाल पंड्या, दीपक हूडा, और युसुफ पठान भी उपयोगी गेंदबाजी करने का माद्दा रखते हैं। पूरी टीम की तस्वीर को देखा जाए तो पूरी तरह से संतुलित नजर आ रही है जो अपने पहले खिताब की तरफ देख सकती है।

इस प्रकार है 15 सदस्यीय संभावित टीम
दीपक हूडा( कप्तान), अतित सेठ, केदार देवधर, आदित्य वाघमोडे, विष्णु सोलंकी, युसुफ पठान, स्वपनिल सिंह, क्रुणाल पंड्या, पिनल शाह(विकेटकीपर), मितेश पटेल(विकेटकीपर), भार्गव भट्ट, ऋषि आरोठ, लुकमान मेरिवाला, बाबा साफी खान पठान और निनाद राठव
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post विजय हजारे ट्रॉफी- बडौदा ने चुनी अपनी 15 सदस्यीय टीम,युसुफ पठान को नजरअंदाज कर इस खिलाड़ी को सौंपी कप्तानी appeared first on SportzWiki Hindi.