भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जानी वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर दी गई है. जैसा की उम्मीद की जा रही है कि टीम में काफी ज्यादा बदलाव किये गए है. वही इसके अलावा विराट कोहली की एक बार फिर से टीम में वापसी हुई है.
धवन और विजय हुए बाहर

इंग्लैंड दौरे पर ख़राब प्रदर्शन करने वाले धवन और मुरली विजय को टीम से बाहर कर दिया गया है. इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद से ये उम्मीद भी की जा रही थी कि इन दोनों को टीम से बाहर किया जा सकता है. टीम में उनकी जगह युवा बल्लेबाज़ पृथ्वी शॉ और मयंक अग्रवाल को टीम में शामिल किया गया है.
इन दोनों खिलाड़ियों का घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है. इसके पहले खबार भी आ रही थी कि उन्हें वेस्ट इंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम में शामिल किया जा सकता है.
भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह को दिया गया है आराम
Indian team: Virat Kohli (captain), KL Rahul, Prithvi Shaw, Mayank Agarwal, C Pujara, Ajinkya Rahane (vc), H Vihari, Rishabh Pant (wk), R Ashwin, R Jadeja, Kuldeep Yadav, M Shami, Umesh Yadav, M Siraj, Shardul Thakur
— BCCI (@BCCI) September 29, 2018
भारत को आगामी दौरे पर ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जाना है. ऐसे में बीसीसीआई ने स्टार भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह और बुमराह को आराम दिया है. टीम में उनकी जगह मोहम्मद सिराज को शामिल किया गया है. सिराज का हालिया प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है. उन्होंने अभी ता इस सत्र में 40 विकेट हासिल किये है. ऐसे में उन्हें भी टीम में शामिल किया गया है.

वही एशिया कप से दूर होने के बाद विराट कोहली एक बार फिर से टीम में वापस आ गए है. उनके आने से टीम की बल्लेबाज़ी एक बार फिर से मजबूत हो गई है.
वेस्टइंडीज सीरीज के लिए भारतीय टीम:
विराट कोहली(कप्तान) केएल राहुल,पृथ्वी शॉ, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, ऋषभ पन्त, आर अश्विन, रविन्द्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, मोहमम्द सिराज, शार्दुल ठाकुर
The post वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारत की 15 सदस्यी टीम हुई घोषित, जाने कौन हैं कप्तान appeared first on SportzWiki Hindi.