Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप के लिए भारत की 16 सदस्यी टीम का हुआ ऐलान, चयनकर्ताओं ने लिए कई चौंकाने वाले फैसले

15 से 28 सितंबर के बीच संयुक्त अरब अमीरात (युएई) में साल 2018 का एशिया कप खेला जाना है. साल 2018 के इस एशिया कप में भारतीय टीम के साथ पांच टीमें और हिस्सा लेगी. इसके लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है. नियमित कप्तान विराट कोहली को आराम दिया गया है वहीं रोहित शर्मा के हाथ में टीम की कमान होगी.

बता दें, कि एशिया कप की मौजूदा चैंपियन टीम भारत है. इसी बीच एशिया कप से जुड़ी एक बड़ी खबर आ रही है. दरअसल, एशिया कप के लिए भारतीय टीम का चयन हो गया है. इसके अलावा खलील अहमद को पहली बार टीम में शमिल किया गया है.

भारत एशिया कप के ग्रुप ए में 

बता दें, कि एशिया कप में भारतीय टीम ग्रुप ए पर है. भारत के साथ इस ग्रुप पर पाकिस्तान की टीम व एशिया कप क्वालीफायर की विजेता टीम होगी. ग्रुप बी में बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान की टीमें है.

ग्रुप ए से तो भारत और पाकिस्तान का क्वालीफाई करना लगभग तय है. वही ग्रुप बी में बांग्लादेश, अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच अगले राउंड में क्वालीफाई करने की जंग काफी रोमांचक होगी.

दो-दो टीमें अगले राउंड के लिए क्वालीफाई करेगी. इसके बाद इस टूर्नामेंट में सुपर 4 के मुकाबले खेले जायेंगे. एशिया कप का फाइनल मुकाबला 28 सितंबर को दुबई में खेला जायेगा.

भारत के ग्रुप स्टेज के मैच 18 और 19 सितंबर को 

बता दें, कि साल 2018 के एशिया कप में भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 18 सितंबर को खेलेगी. जो एशिया कप क्वालीफायर की विजेता टीम से होगा. यह मुकाबला दुबई में खेला जायेगा.  बता दें, कि एशिया कप क्वालीफायर 2018 टूर्नामेंट में संयुक्त अरब अमीरात, सिंगापुर, ओमान, नेपाल, मलेशिया और हांगकांग शामिल है.

भारतीय टीम का ग्रुप स्टेज का दूसरा मुकाबला पाकिस्तान की टीम के साथ होगा. इस महा मुकाबले का क्रिकेट प्रेमियों को बेसब्री से इंतजार है. भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला यह मुकाबला 19 सितंबर को दुबई में खेला जायेगा.

इस प्रकार है एशिया कप के लिए 15 सदस्यी भारतीय टीम 

 

 

The post एशिया कप के लिए भारत की 16 सदस्यी टीम का हुआ ऐलान, चयनकर्ताओं ने लिए कई चौंकाने वाले फैसले appeared first on SportzWiki Hindi.