Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप : भारत की घातक गेंदबाजी के सामने 162 रनों पर सिमटी पाकिस्तान

इंटरनेट डेस्क। आज खेले जाने वाले भारत और पाकिस्तान के मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया जों की पाकिस्तान के लिए ही गलत साबित होता नजर आया। भारतीय गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी के सामने पाकिस्तानी खिलाड़ी ज्यादा कुछ कमाल नही दिखा पाए। भारतीय गेंदबाज केदार जाधव और भुवनेश्वर कुमार की शानदार गेंदबाजी की बदौलत भारत ने पाकिस्तान को 162 रनों पर समेट दिया है। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रही और उसके दो विकेट महज 3 रनों के टीम स्कोर पर ही गिर गए।

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर किया बल्लेबाजी का फैसला, भारत ने टीम में किये ये बदलाव

भुवनेश्वर कुमार कल के मैच में हांगकांग के खिलाफ ज्यादा कुछ कमाल नही दिखा पाए लेकिन आज पाकिस्तान के खिलाफ भारत को शुरू में ही अच्छी शुरआत दी। भुवनेश्वर कुमार ने भारत को पहली सफलता फकर जमान के रूप में दिलाई। इसके कुछ ही देर बाद भुवनेश्वर कुमार ने इमाम उल हक (02) को भी विकेट के पिछे महेन्द्र सिंह धोनी को कैच थमाकर उन्हे भी पवेलियन की राह दिखाई। उधर पाकिस्तानी बल्लेबाज बाबर आजम (47) और अनुभवी बल्लेबाज शोएब मलिक (43) रनों की बदौलत पाकिस्तान ने भारत को जीत के लिए 163 का लक्ष्य रखा है।

पाकिस्तान के खिलाफ हमेशा रोहित शर्मा के लिए रहती है ये बड़ी परेशानी

भारत की ओर से केदार जादव और तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को 3-3 विकेट मिले। वहीं जसप्रीत बुमरा को 02 और कुलदीप यादव 01 विकेट अपने नाम किया। अब भारत को जीत के लिए 163 रनों का लक्ष्य हासिल करना है।



Herald