Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो : 16.3 ओवर में विराट को नहीं दिया गया आउट, तो गुस्से में ये क्या कर बैठे जो रूट

भारतीय टीम को चौथे टेस्ट मैच को जीतने के लिए 245 रन का लक्ष्य मिला है. अगर भारतीय टीम यह लक्ष्य हासिल कर लेगी, तो सीरीज को भी 2-2 से बराबर कर लेगी.

हालाँकि, चौथे दिन के लंच तक भारतीय टीम 46 रन के स्कोर पर ही अपने 3 विकेट गंवा चुकी है. भारतीय टीम की सारी उम्मीदें अब कप्तान कोहली पर है. जो लंच तक 10 रन बनाकर क्रीज में मौजूद है.

16.3 ओवर में विराट रहे भाग्यशाली 

बता दें, कि जब भारत की पारी का 17 ओवर इंग्लैंड के स्पिनर मोईन अली ला रहे थे, तो इसकी तीसरी गेंद पर भारतीय कप्तान विराट कोहली भाग्यशाली रहे है.

दरअसल, मोईन अली की यह गेंद विराट के पैट पर जाकर लगी और इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने इस पर तेज अपील की, अंपायर ने विराट को आउट नहीं दिया, लेकिन इंग्लैंड ने तुरंत डीआरएस की मांग कर ली.

इसके बाद जप तीसरे अंपायर ने रिप्ले देखा, तो अंपायर को महसूस हुआ, कि विराट बॉल विराट के बल्ले में पहले लगी है और फिर बाद में पैट पर लगी है. अंपायर ने भी इसे नॉट आउट ही करार दिया.

विराट को आउट ना दिए जाने पर रूट ने किया अपना गुस्सा जाहिर 

विराट कोहली को आउट ना दिए जाने पर कप्तान रूट काफी गुस्से में नजर आये. उन्होंने अंपायर का फैसला आते ही जोर से अपना हाथ झटका. उनके चेहरें से उनकी मायूसी का साफ़ अंदाजा लगाया जा सकता था.

बता दें, कि विराट कोहली का यह डीआरएस निर्णय विवादों में भी आ गया है, क्योंकि जिस समय अल्ट्राएज पर कोई साउंड आ रही थी, तो उसी समय विराट का भी बल्ला उनके पाँव पर लगा था. हालाँकि, यह कहना मुश्किल हो रहा है, कि बॉल विराट के बल्ले में लगी थी या नहीं.

यहाँ देखे जो रूट के गुस्सा जाहिर करने का वीडियो 

The post वीडियो : 16.3 ओवर में विराट को नहीं दिया गया आउट, तो गुस्से में ये क्या कर बैठे जो रूट appeared first on SportzWiki Hindi.