संयुक्त अरब अमीरात (युएई) में 15 से 28 सितंबर तक होने वाले एशिया कप के लिए आज 1 सितंबर शनिवार को भारतीय टीम का ऐलान हो गया था.
इसी बीच एशिया कप से जुड़ी एक और बड़ी खबर आ रही है. दरअसल, एशिया कप के लिए श्रीलंका की 16 सदस्यी टीम का भी ऐलान हो गया है.
मलिंगा की हुई लम्बे समय बाद टीम में वापसी

बता दें, कि श्रीलंका की एशिया कप टीम में लगभग एक साल के लम्बे अंतराल के बाद अनुभवी तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा की वापसी हुई है. लसिथ मलिंगा दुनिया के किसी भी बल्लेबाज को अपनी तेज गति की गेंदों से आउट करने की क्षमता रखते है. उनकी वापसी श्रीलंकाई प्रशंसकों के लिए एक खुशी की खबर है.
तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने अपना अंतिम वनडे मैच 3 सितंबर 2017 को भारतीय टीम के खिलाफ खेला था. इसके बाद से वह टीम से बाहर चल रहे थे.
एंजोला मैथ्यूज रहेंगे टीम के कप्तान

बता दें, कि एशिया कप में श्रीलंकाई टीम के कप्तान अनुभवी एंजोला मैथ्युज ही रहेंगे. श्रीलंका ने अपने अनुभवी खिलाड़ियों पर ज्यादा भरोसा दिखाया है और एशिया कप के लिए एक मजबूत टीम का चुनाव किया है.
श्रीलंका की टीम में दिनेश चंदिमल, कुसल मेंडिस, थिसार परेरा व लसिथ मलिंगा जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को मौका मिला है. वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज निरोशन डिकवैला की टीम से छुट्टी हो चुकी है.
इस प्रकार है एशिया कप के लिए श्रीलंका की 16 सदस्यी टीम

एंजोला मैथ्यूज (कप्तान), कुसल परेरा, कुसल मेंडिस, उपुल थरंगा, दिनेश चंदीमल, धनुष्का गुनथलिका, थिसारा परेरा, दसुन शानका, धनजया डी सिल्वा, अकिला धनंजया, दिलरुवान परेरा, अमिला अपोंसो, कसून रजिता, सुरंगा लकमल, दुश्मंथ चमीरा, लसिथ मलिंगा
Malinga has been recalled after a gap of one year.
SL squad for Asia Cup: Mathews (c), Kusal Perera, Kusal Mendis, Tharanga, Chandimal, Gunathilaka, Thisara Perera, Shanaka, Dhanajaya De Silva, Dananjaya, Dilruwan, Aponso, Rajitha, Lakmal, Chameera, Malinga
— Cricbuzz (@cricbuzz) September 1, 2018
The post एशिया कप के लिए श्रीलंका की 16 सदस्यी टीम का ऐलान, भारत के लिए मुश्किलें खड़ी करने वाले दिग्गज खिलाड़ी की हुई वापसी appeared first on SportzWiki Hindi.