Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भव्य समारोह के साथ दी गई 18वें एशियाई खेलों को विदाई

स्पोर्ट्स डेस्क ।इंडोनिशया की राजधानी जर्काता में खेले जा रहे 18वें एशियाई खेलों का कल बड़े धूमधाम के साथ विदाई समारोह किया गया। 15 दिनों तक चली इस प्रतियोगिता का बेहद सफल आयोजन किया गया। भारी बारिश के बाद भी हजारों दर्शकों ने विदाई समारोह में भाग लिया था।
इंडोनेशिया 1962 के बाद पहली बार एशियाई खेलों का आयोजन करने के साथ उसे 2032 के ओलंपिक की दावेदारी करने का आत्मविश्वास भी मिला है। इस बार के खेलों में भारत ने शानदार प्रदर्शन करके दिखाया है। इन खेलों के विदाई समारोह में भारत दल की अगुआई महिला हाकी टीम की कप्तान रानी रामपाल ने ध्वजवाहक की जिम्मेदारी संभाली।

इस बार के खेलों में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 15 स्वर्ण, 24 रजत और 30 कांस्य पदक सहित कुल 69 पदक जीतकर अंक तालिका में 8वें स्थान पर रहा है। इस बार भी पदक तालिका में चीन पहले स्थान पर रहा है और इस बार चीन ने कुल 289 पदक अपने नाम किए है। इस बार के एशियाई खेलों में भारत सबसे बड़े दल के साथ इन खेलों भाग ले रहा है और इसमें 572 खिलाड़ी है जिसमें 312 पुरुष और 260 महिलाएं है। इस बार भारतीय खिलाड़ी लगभग 36 खेलों में भाग ले रहे हैं।

तीरंदाजी, ऐथलेटिक्स, बैडमिंटन, जिम्नैस्टिक, गोल्ड, हैंडबॉल, हॉकी, जूडो, कबड्डी, कर्राटे और कुराश जैसे खेलों मे भाग ले रहे हैं। एशियाई खेलों के इतिहास में भारत ने अब तक 139 गोल्ड मेडल के साथ कुल 616 पदक जीतने में सफल हुआ है। इस बार के खेलों में जकार्ता में चल रहे एशियन गेम्स 2018 में भारत ने शानदार प्रदर्शन करके दिखाया है। अपने बेहतरीन प्रदर्शन से देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया का दिल जीत लिया है। एशियन गेम्स 67 साल बाद इस बार भारतीय टीम ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। इस बार के खेलों में भारतीय महिला खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करके दिखाया है।



Herald