लाइव सिटीज, खेल डेस्क : बिहार का क्रिकेट पिछले 18 वर्षों से सूखा है. लेकिन यह सूखा अब खत्म हो रहा है. 19 सितंबर से शुरू होने वाली विजय हजारे ट्रॉफी में बिहार की टीम भी शामिल होगी. यह ट्रॉफी गुजरात में शुरू होनेवाली है. इसके लिए 15 सदस्यीय टीम का गठन कर लिया गया है. टीम की घोषणा कर दी गई है और इसकी कमान युवा क्रिकेटर प्रज्ञान ओझा को दी गई है. बस अब बिहार के लोगों को इंतजार है कि हमारे क्रिकेटर खूब चौके व छक्के लगाएं. बिहार का पहला मुकाबला नगालैंड से होगा.
जानकारी के अनुसार बिहार टीम में विभिन्न जिलों के खिलाड़ियों को शामिल किया गया है. 15 सदस्यीय टीम में पटना के 9 खिलाड़ी चयनित हुए हैं, जबकि भागलपुर, अरवल, लखीसराय, मुजफ्फरपुर, गया व भोजपुर के एक-एक खिलाड़ी को शामिल किया गया है. इस टीम की कप्तानी प्रज्ञान ओझा करेंगे, जबकि उपकप्तान की जिम्मेवारी केशव कुमार को दी गई है.
बता दें कि पटना के रहने वाले कप्तान प्रज्ञान ओझा अच्छे लेग स्पिनर हैं और वे लेफ्ट आर्म लेग स्पिन गेंदबाजी करते हैं. इसी तरह उपकप्तान केशव कुमार भी पटना के ही रहनेवाले हैं तथा झारखंड की ओर से वे रणजी ट्रॉफी खेल चुके हैं. केशव भी गेंदबाजी करते हैं, साथ ही अच्छे बल्लेबाज भी हैं.
हालांकि बिहार टीम को फिहलहाल दो मैचों के लिए गठित किया गया है. मिल रही जानकारी के अनुसार 20 सितंबर के बाद कैंप लगाया जाएगा. इसी कैंप में बाकी खिलाड़ियों का चयन परफॉर्मेंस के आधार पर किया जाएगा. जानकारी के अनुसार इसी कैंप में आगे के मैचों के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा.
The post गुजरात में टूटेगा बिहार क्रिकेट का वनवास, 18 वर्षों से इसका हो रहा है इंतजार appeared first on Live Cities.